Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:37 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अनुबंधित एसी बस से संदिग्ध माल बरामद, जीएसटी विभाग ने शुरू की जांच

रायबरेली, 4 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जीएसटी विभाग की सचल टीम ने गुरुवार को एक अनुबंधित एसी बस से बड़ी मात्रा में संदिग्ध माल बरामद किया है। माल से संबंधित आवश्यक कर दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर विभाग ने सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी सलोनी भारद्वाज के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि दिल्ली से लोड किया गया माल बस के माध्यम से प्रतापगढ़ भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में गठित सचल दल ने सुबह लगभग आठ बजे त्रिपुला चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध बस को रोककर तलाशी ली गई। जांच में बस के लगेज कंपार्टमेंट से बड़ी मात्रा में बोरों और कार्टनों में रखा सामान बरामद हुआ। अधिकारियों ने माल से संबंधित टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की मांग की, लेकिन मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
दस्तावेजों के अभाव में जीएसटी विभाग ने पूरे माल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार बरामद माल का मूल्यांकन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत लाखों रुपये हो सकती है। विभाग अब माल के वास्तविक स्वामी, उसके गंतव्य तथा परिवहन प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जांच कर रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में कर चोरी या अन्य वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होती है, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कर वसूली, जुर्माना तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभाग सभी संबंधित दस्तावेजों एवं तथ्यों का सत्यापन कर रहा है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

दो माह में तैयार हो जाएगा प्रदेश का दूसरा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क

15 Jul 2026 | 6:06 PM

गोरखपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में बन रहा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क दो माह में तैयार हो जाएगा जो अपने तरह का राज्य का दूसरा विज्ञान पार्क होगा।.

see more..

बहराइच में डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:04 PM

बहराइच, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रूपईडीहा थाना पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में 1.586 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात रूपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर प.

see more..

फर्रुखाबाद की 545 ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 6.11 करोड़ रुपये जारी

15 Jul 2026 | 6:01 PM

फर्रुखाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की सभी 545 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत स्वच्छता संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर 6.11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।.

see more..

काशी में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा

15 Jul 2026 | 5:59 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में 15 दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ के स्वस्थ होने पर बुधवार को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। .

see more..

वन नेशन, वन इलेक्शन’ राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल: चौधरी

15 Jul 2026 | 5:56 PM

लखनऊ, 15 जुलाई (वार्ता) वन नेशन, वन इलेक्शन पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाना है। .

see more..