Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:29 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बागपत में तैनात घूसखोर जिला पूर्ति अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी निलंबित

बागपत, 07 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत में तैनात रहे जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अनूप तिवारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) जोगेंद्र सिंह को आठ दिन पूर्व हुए रिश्वत प्रकरण मामले में शासन ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, पिलाना ब्लॉक के ग्राम बुढ़सैनी निवासी राशन डीलर नरेंद्र सिंह से खाद्यान्न वितरण के कमीशन के नाम पर 29 मई को जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने 40 हजार और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने 10 हजार रुपये लिए थे। उसी समय विजिलेंस की टीम ने छापामारी कर डीएसओ को कार्यालय से ही रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एआरओ टीम को चकमा देकर वहां से अपनी कार से भाग निकले थे।
हालांकि बाद में टीम ने घेराबंदी कर उनको भी हापुड़ जनपद के ग्राम निजामपुर स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस टीम में शामिल सीओ आजाद सिंह केसरी ने बागपत कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उन दोनों को 30 मई को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।
इस संबंध में पूर्ति विभाग के आला अधिकारियों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट शासन को भेजी थी।अब शासन ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर दी है। संयुक्त आयुक्त खाद्य मेरठ रंजन गोयल ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जोगेंद्र सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है।
सं सैनी
वार्ता
More News

बांदा में कुकर्म के दोषी युवक को 20 साल का कठोर कारावास

10 Jul 2026 | 11:29 PM

बांदा 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को सात वर्षीया बालिका के कुकर्म के दोषी युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक 13 मई 2023 को एक सात वर्षीया बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और चार दिन बाद 7 वर्षीया बालिका को बरामद कर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। साथ ही पुलिस ने बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी आरोपी युवक तीरथ को हिरासत में लेकर जेल भेजा और घटना की विस्तृत विवेचना की। विवेचना में मिले साक्.

see more..

11 जुलाई से जिला पंचायतों में प्रशासक होंगे तैनात, सरकार ने जारी किया आदेश

10 Jul 2026 | 11:27 PM

लखनऊ, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सभी जिला पंचायतों का कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त होने के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक नई जिला पंचायतों के गठन और पहली बैठक होने तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि के लिए निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को संबंधित जिला पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। .

see more..

बाढ़ से निपटने के लिए गौतमबुद्धनगर प्रशासन अलर्ट, एडीएम ने सभी विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

10 Jul 2026 | 11:26 PM

गौतमबुद्धनगर, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को जूम के माध्यम से बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने यमुना एवं हिंडन नदी के जलस्तर, बाढ़ संभावित क्षेत्रों और विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये।.

see more..

इटावा में मिला विवाहिता का शव,हत्या का आरोप

10 Jul 2026 | 9:17 PM

इटावा, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के पाली खुर्द गांव में शादी के आठ वर्ष बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की पहचान रश्मि के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2018 में अनिल यादव के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि अनिल यादव शराब के नशे में अक्सर रश्मि के साथ मारपीट करता था। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कथित उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा।.

see more..

रायबरेली में गंगा में डूबा युवक

10 Jul 2026 | 9:12 PM

रायबरेली, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने उसका शव बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फतेहपुर जिले का निवासी साहिल (22) अपने परिजनों के साथ ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सरेनी क्षेत्र के पूरे मालिन गांव के निकट बंगला घाट पर गंगा स्नान करने गया था। उसके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। जिस स्थान पर युवक स्नान कर रहा था, वहां पक्का घाट नहीं था। इसी दौरान साहिल गहरे पानी में चला गया और डूबने.

see more..