Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:39 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


ऑनर किलिंग का मामला सामने आया, पिता चाचा और चाची समेत चार लोग गिरफ्तार

हरदोई, 07 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में इज्जत के नाम पर 19 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समदखेड़ा गांव निवासी शुभी की मौत के मामले में उसकी मां मिथलेशा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य नष्ट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार युवती की मौत के बाद घटना को छिपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था, जिसके बाद शिकायत मिलने पर मामले का खुलासा हुआ।इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता चाचा और चाची समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया है
पुलिस के मुताबिक समदखेड़ा के रामदयाल की पुत्री शुभी तीन-चार जून की रात बिना बताए घर से कहीं चली गई थी और सुबह करीब चार बजे वापस लौट आई थी। इस बात से नाराज परिजनों ने उससे पूछताछ की। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पिता, चाचाओं और चाची ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद आरोपियों ने मामले को सर्पदंश अथवा आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पर निशान बनाए और बिना पुलिस को सूचना दिए बाग में उसका अंतिम संस्कार कर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार गौतम ने बताया कि आज उसकी माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच और पूछताछ में घटना से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पिता रामदयाल, चाचा मुनीश, चाचा सुरेश तथा चाची माधुरी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
सं सैनी
वार्ता
More News

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:17 PM

नोएडा 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा फेस वन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। .

see more..

दो माह में तैयार हो जाएगा प्रदेश का दूसरा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क

15 Jul 2026 | 6:06 PM

गोरखपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में बन रहा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क दो माह में तैयार हो जाएगा जो अपने तरह का राज्य का दूसरा विज्ञान पार्क होगा।.

see more..

बहराइच में डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:04 PM

बहराइच, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रूपईडीहा थाना पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में 1.586 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात रूपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर प.

see more..

फर्रुखाबाद की 545 ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 6.11 करोड़ रुपये जारी

15 Jul 2026 | 6:01 PM

फर्रुखाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की सभी 545 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत स्वच्छता संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर 6.11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।.

see more..

काशी में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा

15 Jul 2026 | 5:59 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में 15 दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ के स्वस्थ होने पर बुधवार को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। .

see more..