Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:12 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मुरादाबाद में सड़क हादसे में मामा भांजी की मौत

मुरादाबाद,08 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाइक से वापस घर लौट रहे मामा-भांजी की सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर गांव कांकरखेड़ा के निकट एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डिलारी क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी नैना उर्फ पूजा (20) सोमवार को रामपुर में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने मामा रामसिंह (30) पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी गांव कांकरखेड़ा, थाना भगतपुर के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर गांव कांकरखेड़ा के पास पहुंची, तभी डूंगरपुर की ओर से आ रहे एक तेज गति के डंपर ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मामा-भांजी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़े, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख डंपर चालक मौके से वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही थाना भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह सहित कई थानों का पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:17 PM

नोएडा 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा फेस वन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। .

see more..

दो माह में तैयार हो जाएगा प्रदेश का दूसरा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क

15 Jul 2026 | 6:06 PM

गोरखपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में बन रहा विश्व स्तरीय ज्ञान विज्ञान पार्क दो माह में तैयार हो जाएगा जो अपने तरह का राज्य का दूसरा विज्ञान पार्क होगा।.

see more..

बहराइच में डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:04 PM

बहराइच, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रूपईडीहा थाना पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में 1.586 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात रूपईडीहा कस्बे स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर थाना रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर प.

see more..

फर्रुखाबाद की 545 ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 6.11 करोड़ रुपये जारी

15 Jul 2026 | 6:01 PM

फर्रुखाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की सभी 545 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत स्वच्छता संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर 6.11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।.

see more..

काशी में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा

15 Jul 2026 | 5:59 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में 15 दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ के स्वस्थ होने पर बुधवार को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य डोली यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। .

see more..