Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:38 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


काशी में थाने में लगी किशोरी चौपाल, बेटियों ने जाना अपना अधिकार

वाराणसी, 11 जून (वार्ता) वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा ट्रस्ट एवं लोक समिति के तत्वावधान में आयोजित किशोरी समर कैंप के अंतर्गत गुरुवार को किशोरियों का शैक्षिक एवं जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम थाना मिर्जामुराद में आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 150 किशोरियों ने थाना परिसर का भ्रमण किया, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को निकट से समझा तथा पुलिस अधिकारियों के साथ खुलकर संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में विशेष ‘किशोरी चौपाल’ का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष गोपाल जी कुशवाहा ने किशोरियों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 181 तथा 1090 के साथ-साथ घरेलू हिंसा, महिला हिंसा कानून, साइबर क्राइम और पॉक्सो अधिनियम सहित महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी साझा की।
परिचर्चा के दौरान किशोरियों ने अत्यंत बेबाकी और आत्मविश्वास के साथ पुलिस व्यवस्था से जुड़े कई व्यावहारिक प्रश्न उठाए। किशोरी सुनीता ने थानाध्यक्ष से सवाल किया, “पुलिस अक्सर लोगों से बात करते समय माँ-बहन की गालियों का प्रयोग क्यों करती है। किसी घटना में जिनका कोई संबंध नहीं होता, उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कितना उचित है।”
इस प्रश्न के बाद अन्य किशोरियों ने भी अपने अनुभवों के आधार पर पुलिस के व्यवहार, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा महिलाओं की समस्याओं से जुड़े अनेक सवाल पूछे।
थानाध्यक्ष गोपाल जी कुशवाहा ने किशोरियों की जिज्ञासा, तार्किक सोच और बेबाकी की सराहना करते हुए सभी प्रश्नों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद तथा विश्वास का रिश्ता मजबूत होना चाहिए और पुलिस हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है।
कई किशोरियों ने अपने गांवों में संचालित जुआ एवं अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी की। पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा ग्रामीणों से ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि आशा ट्रस्ट और लोक समिति द्वारा लोक समिति आश्रम, नागेपुर में 15 मई से चल रहे किशोरी समर कैंप के अंतर्गत किशोरियों को शिक्षा, कला, नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य, अधिकार जागरूकता तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि थाना भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के मन में पुलिस के प्रति व्याप्त भय और संकोच को दूर करना तथा उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करना है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

विवाहिता साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

12 Jul 2026 | 5:11 PM

प्रयागराज,12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार दोपहर एक 26 साल की विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।.

see more..

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर से स्पाइसजेट के नाम पर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 5:11 PM

नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस वन थाना पुलिस ने "ऑपरेशन साइबर वज्र" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विमान उड्डयन कंपनी स्पाइसजेट में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को नोएडा सेक्टर 2, से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, नौ डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक (म्यूल खाते) और चार यूपीआई साउंड बॉक्स बरामद किए गए हैं।.

see more..

जौनपुर में गिरीश चंद्र यादव ने पेड़ लगाकर किया वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ, 60 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य

12 Jul 2026 | 5:07 PM

जौनपुर 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत जनपद करंज कला ब्लॉक के कॉपर पुर गांव में एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया, जिले में 60 लाख 73 हजार 400 लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।.

see more..

देवरिया में 14 जुलाई को मानवतावादी अर्थव्यवस्था विषय पर गोष्ठी का आयोजन

12 Jul 2026 | 5:05 PM

देवरिया,12 जुलाई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में 14 जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद के विचारों पर आधारित 'मानवतावादी अर्थव्यवस्था' विषयक पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।.

see more..

सहकारिता में भ्रष्टाचार करने वाले जाएंगे जेल- राठौर

12 Jul 2026 | 5:03 PM

इटावा, 12 जुलाई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा है कि सहकारिता को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें भ्रष्टाचार करने वालों पर न केवल कड़ी कार्यवाही होगी बल्कि उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर कार्य किया जाएगा। .

see more..