Friday, Jul 17 2026 | Time 08:08 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव

रायबरेली, 11 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज गुरुवार सुबह जिले के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने आज गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान शंभु नाथ (50) के रूप में हुई है। बताया गया कि आज सुबह उनका शव संदिग्ध हालात में गुरुबख्शगंज इलाके से बरामद हुआ, जिसकी जानकारी पुलिस को करीब आठ बजे मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों ने शंभु नाथ की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 10:01 PM

नोएडा. 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मध्य नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का संचालन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारियों और उद्यमियों को ऑनलाइन मार्केटिंग, खरीदार उपलब्ध कराने तथा फर्जी प्रमाणपत्र दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, सिम कार्ड और विभिन्न दस्तावेज बरामद किए हैं।पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की जानकारी दी और कहा कि वादी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच के .

see more..

बांदा में बिजलीकर्मियों को बंधक बनाने और जानलेवा हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:48 PM

बांदा, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की जांच टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने तथा गैस सिलेंडर खोलकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बरेहंडा गांव निवासी राजेश कुशवाहा लगभग छह माह पहले बिना वैध विद्युत कनेक्शन के आटा चक्की संचालित करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में विद्युत विभाग ने उस पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। राजेश ने जुर्माने को गलत बताते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पुनः जांच की मांग की थी.

see more..

पिछड़ा वर्ग आयोग ने सुलतानपुर में की समीक्षा बैठक

16 Jul 2026 | 9:43 PM

सुलतानपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुरुवार को सुलतानपुर में समीक्षा बैठक कर सामाजिक, प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय आंकड़ों का परीक्षण किया। आयोग ने अधिकारियों को सभी अभिलेख अद्यतन एवं प्रमाणिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय ग्रामीण निकायों में ओबीसी को संवैधानिक एवं न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग किसी पूर्वाग्रह के आधार पर नहीं, बल्कि.

see more..

जौनपुर में धूमधाम से निकाई गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा

16 Jul 2026 | 9:39 PM

जौनपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी।
रथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचा। यात्रा मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह जगह पर भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की ।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

मुरादाबाद से प्रकाशित सांध्य दैनिक ने मनाया 46वां स्थापना दिवस

16 Jul 2026 | 9:35 PM

मुरादाबाद, 16 जुलाई (वार्ता) पीतल नगरी मुरादाबाद से प्रकाशित प्रतिष्ठित सांध्य दैनिक 'युग बन्धु' ने अपनी निर्भीक पत्रकारिता के 45 वर्ष पूरे कर गुरुवार को 46वें वर्ष में प्रवेश किया। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान ने संस्थापक स्वर्गीय कमलेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संपादकीय प्रबंधक एवं युवा संपादक कुमार देव ने कहा कि बाजारवाद, विज्ञापन के दबाव और बाहरी प्रभावों के दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करना क्षेत्रीय पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि '.

see more..