Friday, Jul 17 2026 | Time 07:55 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


उत्तर प्रदेश में तीन दिन आंधी, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ, 11 जून (वार्ता) मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी, वज्रपात तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी वर्षा की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 12 जून को दोनों क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि 13 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।
विभाग ने 11 जून के लिए राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने तथा झोंकों में इसकी गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी वर्षा की भी आशंका व्यक्त की गई है।
जिन जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है उनमें प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, झांसी तथा ललितपुर सहित अनेक जिले शामिल हैं।
वहीं मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग ने 12 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 13 जून को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, सहारनपुर, बुलंदशहर, आगरा, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों के भीतर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है। साथ ही नदियों, तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा गड्ढों एवं पोखरों में स्नान न करने की अपील की गई है।
कृषि क्षेत्र के लिए जारी सलाह में किसानों से फसलों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने, तेज हवाओं के दौरान कीटनाशकों का छिड़काव न करने तथा बागवानी एवं सब्जी फसलों को सहारा देने के उपाय अपनाने को कहा गया है।
प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 10:01 PM

नोएडा. 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मध्य नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का संचालन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारियों और उद्यमियों को ऑनलाइन मार्केटिंग, खरीदार उपलब्ध कराने तथा फर्जी प्रमाणपत्र दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, सिम कार्ड और विभिन्न दस्तावेज बरामद किए हैं।पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की जानकारी दी और कहा कि वादी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच के .

see more..

बांदा में बिजलीकर्मियों को बंधक बनाने और जानलेवा हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:48 PM

बांदा, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की जांच टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने तथा गैस सिलेंडर खोलकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बरेहंडा गांव निवासी राजेश कुशवाहा लगभग छह माह पहले बिना वैध विद्युत कनेक्शन के आटा चक्की संचालित करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में विद्युत विभाग ने उस पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। राजेश ने जुर्माने को गलत बताते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पुनः जांच की मांग की थी.

see more..

पिछड़ा वर्ग आयोग ने सुलतानपुर में की समीक्षा बैठक

16 Jul 2026 | 9:43 PM

सुलतानपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुरुवार को सुलतानपुर में समीक्षा बैठक कर सामाजिक, प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय आंकड़ों का परीक्षण किया। आयोग ने अधिकारियों को सभी अभिलेख अद्यतन एवं प्रमाणिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय ग्रामीण निकायों में ओबीसी को संवैधानिक एवं न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग किसी पूर्वाग्रह के आधार पर नहीं, बल्कि.

see more..

जौनपुर में धूमधाम से निकाई गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा

16 Jul 2026 | 9:39 PM

जौनपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी।
रथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचा। यात्रा मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह जगह पर भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की ।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

मुरादाबाद से प्रकाशित सांध्य दैनिक ने मनाया 46वां स्थापना दिवस

16 Jul 2026 | 9:35 PM

मुरादाबाद, 16 जुलाई (वार्ता) पीतल नगरी मुरादाबाद से प्रकाशित प्रतिष्ठित सांध्य दैनिक 'युग बन्धु' ने अपनी निर्भीक पत्रकारिता के 45 वर्ष पूरे कर गुरुवार को 46वें वर्ष में प्रवेश किया। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान ने संस्थापक स्वर्गीय कमलेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संपादकीय प्रबंधक एवं युवा संपादक कुमार देव ने कहा कि बाजारवाद, विज्ञापन के दबाव और बाहरी प्रभावों के दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करना क्षेत्रीय पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि '.

see more..