More News12 Jul 2026 | 5:11 PMप्रयागराज,12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार दोपहर एक 26 साल की विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।.
see more.. 12 Jul 2026 | 5:11 PMनोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस वन थाना पुलिस ने "ऑपरेशन साइबर वज्र" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विमान उड्डयन कंपनी स्पाइसजेट में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को नोएडा सेक्टर 2, से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, नौ डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक (म्यूल खाते) और चार यूपीआई साउंड बॉक्स बरामद किए गए हैं।.
see more.. 12 Jul 2026 | 5:07 PMजौनपुर 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत जनपद करंज कला ब्लॉक के कॉपर पुर गांव में एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया, जिले में 60 लाख 73 हजार 400 लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।.
see more.. 12 Jul 2026 | 5:05 PMदेवरिया,12 जुलाई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में 14 जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद के विचारों पर आधारित 'मानवतावादी अर्थव्यवस्था' विषयक पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।.
see more.. 12 Jul 2026 | 5:03 PMइटावा, 12 जुलाई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा है कि सहकारिता को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें भ्रष्टाचार करने वालों पर न केवल कड़ी कार्यवाही होगी बल्कि उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर कार्य किया जाएगा। .
see more..