Friday, Jul 17 2026 | Time 08:19 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग में शटरिंग कार्य के दौरान दो मजदूरों की मौत

ग्रेटर नोएडा, 11 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन एटीएस पिक्चरेस्क रिप्रिव परियोजना में गुरुवार को शटरिंग कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण दो मजदूरों की नीचे गिर जाने से मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना स्थल पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा शांति व्यवस्था कायम है।
पुलिस ने बताया प्राप्त जानकारी में मृतकों की पहचान रईसुल हक (24) पुत्र बदिओर जमाल निवासी पश्चिम बंगाल तथा अब्दुल समद (45) पुत्र सादात रहमान निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। दोनों मजदूर निर्माणाधीन भवन में शटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई, जिससे वे ऊंचाई से नीचे गिर पड़े।
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अन्य श्रमिकों और साइट प्रबंधन की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
इस हादसे के बाद निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हरिशंकर , जांगिड़
वार्ता
More News

नोएडा ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 10:01 PM

नोएडा. 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मध्य नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का संचालन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारियों और उद्यमियों को ऑनलाइन मार्केटिंग, खरीदार उपलब्ध कराने तथा फर्जी प्रमाणपत्र दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, सिम कार्ड और विभिन्न दस्तावेज बरामद किए हैं।पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की जानकारी दी और कहा कि वादी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच के .

see more..

बांदा में बिजलीकर्मियों को बंधक बनाने और जानलेवा हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:48 PM

बांदा, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की जांच टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने तथा गैस सिलेंडर खोलकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बरेहंडा गांव निवासी राजेश कुशवाहा लगभग छह माह पहले बिना वैध विद्युत कनेक्शन के आटा चक्की संचालित करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में विद्युत विभाग ने उस पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। राजेश ने जुर्माने को गलत बताते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पुनः जांच की मांग की थी.

see more..

पिछड़ा वर्ग आयोग ने सुलतानपुर में की समीक्षा बैठक

16 Jul 2026 | 9:43 PM

सुलतानपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुरुवार को सुलतानपुर में समीक्षा बैठक कर सामाजिक, प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय आंकड़ों का परीक्षण किया। आयोग ने अधिकारियों को सभी अभिलेख अद्यतन एवं प्रमाणिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय ग्रामीण निकायों में ओबीसी को संवैधानिक एवं न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग किसी पूर्वाग्रह के आधार पर नहीं, बल्कि.

see more..

जौनपुर में धूमधाम से निकाई गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा

16 Jul 2026 | 9:39 PM

जौनपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी।
रथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचा। यात्रा मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह जगह पर भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की ।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

मुरादाबाद से प्रकाशित सांध्य दैनिक ने मनाया 46वां स्थापना दिवस

16 Jul 2026 | 9:35 PM

मुरादाबाद, 16 जुलाई (वार्ता) पीतल नगरी मुरादाबाद से प्रकाशित प्रतिष्ठित सांध्य दैनिक 'युग बन्धु' ने अपनी निर्भीक पत्रकारिता के 45 वर्ष पूरे कर गुरुवार को 46वें वर्ष में प्रवेश किया। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान ने संस्थापक स्वर्गीय कमलेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संपादकीय प्रबंधक एवं युवा संपादक कुमार देव ने कहा कि बाजारवाद, विज्ञापन के दबाव और बाहरी प्रभावों के दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करना क्षेत्रीय पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि '.

see more..