Friday, Jul 17 2026 | Time 07:21 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी, 11 जून (वार्ता) देश के सबसे बड़े विज्ञान आंदोलन ‘विज्ञान भारती’ का सातवाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 13 एवं 14 जून को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में आयोजित किया जाएगा। 13 जून को उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह सत्र विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं राष्ट्रीय विकास से संबंधित विचार-विमर्श की दिशा निर्धारित करेगा।
स्वदेशी विज्ञान, पौराणिक विज्ञान, कृषि, पर्यावरण, आधुनिक विज्ञान, आयुर्वेद सहित कई विषयों पर चर्चा होगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी लाने की संभावना हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय तथा वैदिक विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत और विदेशों से लगभग 1200 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें विज्ञान भारती के सदस्य, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद्, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस आयोजन में प्राचीन
विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महासचिव विवेकानंद पाई ने बताया कि इस अधिवेशन का उद्देश्य समसामयिक वैज्ञानिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर सार्थक विमर्श करते हुए वैज्ञानिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए एक कार्ययोजना तैयार करना है। इस वर्ष के अधिवेशन में ‘वन हेल्थ’, ‘विकसित भारत हेतु नेट ज़ीरो’ और ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं नैतिकता’ जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी।
केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. शेखर सी. मांडे भी उद्घाटन सत्र में सहभागी होंगे।
अधिवेशन में देश के प्रमुख संस्थानों एवं सरकारी संगठनों से जुड़े प्रतिष्ठित वक्ता एवं विचारक अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। ‘वन हेल्थ’ विषयक सत्र का नेतृत्व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ. बी. एन. गंगाधर करेंगे, जिसमें शिक्षण, स्वास्थ्य एवं अनुसंधान संस्थानों से जुड़े विशिष्ट विशेषज्ञ भाग लेंगे।
‘विकसित भारत हेतु नेट ज़ीरो’ विषयक सत्र का नेतृत्व मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनु श्रीवास्तव करेंगे। इस सत्र में सतत विकास एवं ऊर्जा संक्रमण से जुड़े विभिन्न आयामों पर चर्चा होगी।
अधिवेशन के दूसरे दिन ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं नैतिकता’ विषयक विशेष सत्र का नेतृत्व भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव तथा इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष, पद्म श्री पुरस्कृत प्रो. आशुतोष शर्मा करेंगे।
इस सत्र में शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा समाजहित में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उत्तरदायी एवं नैतिक उपयोग पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिवेशन में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार का सार्वजनिक व्याख्यान भी आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी विशेष उद्बोधन देंगे तथा अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर जी विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञान भारती द्वारा इस अवसर पर “भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति” संबंधी प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। 14 जून को आयोजित समापन सत्र में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर तथा प्रो. गोवर्धन दास विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बांदा में बिजलीकर्मियों को बंधक बनाने और जानलेवा हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:48 PM

बांदा, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की जांच टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने तथा गैस सिलेंडर खोलकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बरेहंडा गांव निवासी राजेश कुशवाहा लगभग छह माह पहले बिना वैध विद्युत कनेक्शन के आटा चक्की संचालित करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में विद्युत विभाग ने उस पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। राजेश ने जुर्माने को गलत बताते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पुनः जांच की मांग की थी.

see more..

पिछड़ा वर्ग आयोग ने सुलतानपुर में की समीक्षा बैठक

16 Jul 2026 | 9:43 PM

सुलतानपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने गुरुवार को सुलतानपुर में समीक्षा बैठक कर सामाजिक, प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय आंकड़ों का परीक्षण किया। आयोग ने अधिकारियों को सभी अभिलेख अद्यतन एवं प्रमाणिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय ग्रामीण निकायों में ओबीसी को संवैधानिक एवं न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग किसी पूर्वाग्रह के आधार पर नहीं, बल्कि.

see more..

जौनपुर में धूमधाम से निकाई गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा

16 Jul 2026 | 9:39 PM

जौनपुर, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गयी।
रथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचा। यात्रा मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल, शाही किला होते हुए रासमंडल स्थित जगन्नाथ धाम में सकुशल संपन्न हुई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह जगह पर भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की ।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

मुरादाबाद से प्रकाशित सांध्य दैनिक ने मनाया 46वां स्थापना दिवस

16 Jul 2026 | 9:35 PM

मुरादाबाद, 16 जुलाई (वार्ता) पीतल नगरी मुरादाबाद से प्रकाशित प्रतिष्ठित सांध्य दैनिक 'युग बन्धु' ने अपनी निर्भीक पत्रकारिता के 45 वर्ष पूरे कर गुरुवार को 46वें वर्ष में प्रवेश किया। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान ने संस्थापक स्वर्गीय कमलेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संपादकीय प्रबंधक एवं युवा संपादक कुमार देव ने कहा कि बाजारवाद, विज्ञापन के दबाव और बाहरी प्रभावों के दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करना क्षेत्रीय पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि '.

see more..

काशी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा चांदी के रथ पर विराजमान, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

16 Jul 2026 | 7:45 PM

वाराणसी, 16 जुलाई (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का उल्लास चरम पर है। पुरी की तर्ज पर आयोजित होने वाली रथयात्रा के तहत लक्सा स्थित बंगाली आशुतोष हरिदास आश्रम में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा चांदी के रथ पर विराजमान हुए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ चांदी के रथ को खींचते हुए मंदिर परिसर की परिक्रमा की।.

see more..