Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:01 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


हमारी बिजली दरें देश में न्यूनतम, आपूर्ति अधिकतम: शर्मा

लखनऊ, 3 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में विद्युत दरें देश की सबसे न्यूनतम दरों में हैं, जबकि विद्युत आपूर्ति देश की सर्वाधिक एवं सबसे बेहतर श्रेणी में है।
ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि लगातार सातवें वर्ष भी प्रदेश में बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। सभी उपभोक्ता श्रेणियों के लिए टैरिफ यथावत रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जनकल्याणकारी सोच तथा गरीबों, किसानों, घरेलू एवं अन्य उपभोक्ताओं के हितों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में प्रतिदिन अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। प्रदेश ने 32,673 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक विद्युत मांग को सफलतापूर्वक पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग और सस्ती सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सोलर आवर्स में 20 प्रतिशत टैरिफ छूट की व्यवस्था लागू की गई है। इससे ईवी चार्जिंग और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।
ऊर्जा मंत्री ने कहा, "पूर्व की सरकारों में जितनी बिजली तापीय क्षेत्र से बनती थी, उससे अधिक अब हम सौर ऊर्जा से उत्पादन कर रहे हैं।पहले तापीय विद्युत उत्पादन 5,180 मेगावाट तक सीमित था। अब 4,000 मेगावाट क्षमता सोलर पार्कों से तथा 2,500 मेगावाट प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विकसित की जा रही है।”
उन्होंने बताया कि मिर्जापुर एवं मेजा सहित विभिन्न क्षेत्रों में तापीय विद्युत परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। पुराने तापीय संयंत्रों की दक्षता में भी सुधार हुआ है। पहले जहां ये संयंत्र 65 फीसदी प्लांट लोड फैक्टर पर चलते थे, अब उनकी कार्यक्षमता बढ़कर 85 फीसदी तक पहुंच गई है।
श्री शर्मा ने कहा कि ये उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का परिणाम हैं। प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

'वंदे मातरम्' का विरोध करने वाले भारत के भी नहीं हो सकते : मनोज तिवारी

18 Aug 2026 | 1:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) भोजपुरी अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति पूरा 'वंदे मातरम्' नहीं गा सकता, वह भारत का भी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग पूरे 'वंदे मातरम्' का विरोध करते हैं, वे कभी भी भारत के नहीं हो सकते।.

see more..

गंगा नदी में युवक की मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 31 अगस्त तक साक्ष्य दे सकेंगे लोग

18 Aug 2026 | 1:43 PM

चंदौली 18 अगस्त (वार्ता) चंदौली जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत तिरगांवा पुलिया के पास 25 जुलाई को हुई युवक की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।.

see more..

फर्जी विरासत के जरिए संपत्ति हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:41 PM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कमलेश कुमार विश्वास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने और करीब 39 वर्ष से भारत में अवैध रूप से रहने की जानकारी सामने आई है।.

see more..
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

18 Aug 2026 | 12:44 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाया जाए। यदि रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड किया जाए।

see more..

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..