Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:45 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


राजगीर की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़, 6 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में मजदूरी के रुपये मांगने पर राजगीर की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बघुमार निवासी सुशीला देवी ने 4 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मजदूरी के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान रामराज, राजू मुसहर, मोनू और सूरज बनवासी ने उनके पति राममिलन गुप्ता के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल राममिलन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना अंतू में नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों, मोनू और सूरज बनवासी, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे कई दिनों से मृतक से मजदूरी के रुपये मांग रहे थे। उनका आरोप है कि भुगतान न मिलने और धमकाए जाने पर आवेश में आकर उन्होंने बांस के डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी रामराज को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। वहीं चौथे आरोपी राजू मुसहर की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जज के पीएसओ के बेटे से मारपीट के मामले में अतीक के रिश्तेदार समेत छह नामजद

18 Aug 2026 | 2:29 PM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र में जज के पीएसओ के बेटे के साथ मारपीट के मामले में माफिया सरगना अतीक अहमद के रिश्तेदार समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।.

see more..

बदायूं में एंबुलेंस और ऑटो की भिड़ंत में दो मरे,दो घायल

18 Aug 2026 | 1:49 PM

बदायूं 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद मार्ग पर दहमी गांव के पास मंगलवार तड़के तेज रफ्तार एंबुलेंस और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर में ऑटो रिक्शा पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।.

see more..

'वंदे मातरम्' का विरोध करने वाले भारत के भी नहीं हो सकते : मनोज तिवारी

18 Aug 2026 | 1:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) भोजपुरी अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति पूरा 'वंदे मातरम्' नहीं गा सकता, वह भारत का भी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग पूरे 'वंदे मातरम्' का विरोध करते हैं, वे कभी भी भारत के नहीं हो सकते।.

see more..

गंगा नदी में युवक की मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 31 अगस्त तक साक्ष्य दे सकेंगे लोग

18 Aug 2026 | 1:43 PM

चंदौली 18 अगस्त (वार्ता) चंदौली जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत तिरगांवा पुलिया के पास 25 जुलाई को हुई युवक की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।.

see more..

फर्जी विरासत के जरिए संपत्ति हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:41 PM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कमलेश कुमार विश्वास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने और करीब 39 वर्ष से भारत में अवैध रूप से रहने की जानकारी सामने आई है।.

see more..