Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:22 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र ने छात्रावास निर्माण के लिए दिए 10 करोड़ रुपये

कानपुर, 7 जुलाई (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के विशिष्ट पूर्व छात्र एवं प्रौद्योगिकी उद्यमी डॉ. नरेश चंद गुप्ता और श्रीमती निधि गुप्ता ने संस्थान में छात्र आवासीय अवसंरचना के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस राशि का उपयोग संस्थान के प्रस्तावित हॉल ऑफ रेजिडेंस-15 में एक आवासीय टॉवर के निर्माण के लिए किया जाएगा।
संस्थान द्वारा मंगलवार को जारी जानकारी के अनुसार, बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए लगभग एक हजार विद्यार्थियों की क्षमता वाले चार आवासीय टॉवरों का निर्माण किया जा रहा है। डॉ. गुप्ता और श्रीमती निधि गुप्ता का योगदान इन चार टॉवरों में से एक के निर्माण में लगाया जाएगा। संस्थान उनकी इच्छा के अनुरूप इस आवासीय टॉवर का नामकरण भी करेगा।
प्रस्तावित छात्रावास में अध्ययन कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, भोजनालय, सहयोगात्मक लाउंज तथा दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा-कुशल प्रणालियों और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण तकनीकों को भी शामिल किया जाएगा।
डॉ. नरेश चंद गुप्ता आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के वर्ष 1988 बैच के पूर्व छात्र हैं। वह प्रौद्योगिकी आधारित एसेट मैनेजमेंट कंपनी एक्यूराकैप के संस्थापक हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, कॉलेज पार्क से एमएस और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त कीं तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कंप्यूटर विज़न, मशीन लर्निंग और स्वचालित नियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
डॉ. गुप्ता एडोबी इंडिया के संस्थापक भी रहे हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी देश के प्रमुख अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्रों में विकसित हुई, जहां फोटोशॉप एलिमेंट्स, इलस्ट्रेटर, इनडिजाइन, कैप्टिवेट और एक्रोबैट जैसे वैश्विक उत्पादों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। उनके योगदान के लिए उन्हें सिलिकॉन इंडिया द्वारा "फाॅदर ऑफ आफशोर आरएंडडी" तथा जिननोव द्वारा "आरएंडउी विजिनरीज अवार्ड" से सम्मानित किया जा चुका है। आईआईटी कानपुर ने उन्हें वर्ष 2025 का विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान भी प्रदान किया था।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि उन्हें ऐसे आवासीय वातावरण के निर्माण में सहयोग देकर प्रसन्नता है, जहां प्रतिभाशाली छात्र सीखने, सहयोग करने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परिसर विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने इस योगदान के लिए डॉ. गुप्ता और श्रीमती निधि गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग संस्थान की छात्र आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक और व्यक्तिगत विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर में 15 करोड़ की चरस बरामद,दो गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 10:21 PM

कानपुर, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर की फजलगंज थाना पुलिस ने सोमवार को दो मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.320 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फजलगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने दादानगर ढाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 15.320 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आसमित गौतम (26) निवासी यशोदा नगर, नौबस्ता तथा आयुष तिवारी (25) निवासी काजीखेड़ा, लालबंगला, चकेरी को गिरफ्तार किया। .

see more..

पुत्र पौत्रों ने बुजुर्ग को पालकीनुमा कांवड़ पर बैठा कर कराई तीर्थ यात्रा

17 Aug 2026 | 10:13 PM

फिरोजाबाद, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सावन माह के दौरान श्रवण कुमार की कथा को चरितार्थ करने वाला एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके पुत्रों और पौत्रों ने पालकीनुमा कांवड़ में बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई। इस अनूठी कांवड़ यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर परिवार का स्वागत किया। नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव कोट कसौंदी ठार निवासी विरमा देवी (95) के तीन पुत्र ओमप्रकाश, भागीरथ सिंह और जनक सिंह हैं। परिवार के कई पौत्र और अन्य रिश्तेदार भी इस यात्रा में शामिल हुए। परिवार के सदस्यों ने सावन माह में अपनी बुजु.

see more..

जौनपुर में लगातार बारिश के चलते कक्षा 12 तक सभी स्कूल 18 अगस्त को बंद

17 Aug 2026 | 10:09 PM

जौनपुर, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 18 अगस्त को बंद करने का निर्णय लिया है।.

see more..

यह दायित्व मेरे लिए निष्ठा, समर्पण और संगठन सेवा का अवसर: स्मृति ईरानी

17 Aug 2026 | 8:40 PM

अमेठी, 17 अगस्त (वार्ता) भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे संगठन द्वारा एक साधारण कार्यकर्ता पर जताया गया विश्वास और सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए निष्ठा, समर्पण और संगठन सेवा का अवसर है। सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहली प्रतिक्रिया में श्रीमती ईरानी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में उन्हें विकसित किया और अब राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत .

see more..

प्रतापगढ़ में पीडित परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को नगर सीमा में रोका

17 Aug 2026 | 8:37 PM

प्रतापगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड के संबंध में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को जिला प्रशासन ने जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। बाद में प्रशासन की व्यवस्था के तहत प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात शोकाकुल परिवार से जिले की सीमा के बाहर कराई गई। समाजवादी पार्टी के अधिकृत सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के मानापुर सिंधौरा (चमरूपुर शुक्राना) गांव निवासी सौरभ विश्व.

see more..