Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:26 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, कौशल केंद्रों की होगी नियमित मॉनिटरिंग: कपिल देव

लखनऊ, 7 जुलाई ( वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशलयुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का फोकस रोजगारपरक प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकी शिक्षा और बेहतर प्लेसमेंट पर है।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विभागीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश के सभी आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों की जनपद एवं मुख्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशिक्षण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि युवाओं के लिए अधिक से अधिक शॉर्ट टर्म रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सॉफ्ट स्किल, डिजिटल लर्निंग, संवाद कौशल, इंटरव्यू की तैयारी, रिज्यूमे लेखन और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों को शामिल किया जाए। साथ ही रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, सीएनसी, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री 4.0 जैसी आधुनिक तकनीकों पर आधारित प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी जाए।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए जाएं ताकि प्रशिक्षित युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके। इसके लिए उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और आईटीआई व कौशल केंद्रों में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि अटल आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक कौशल आधारित प्रशिक्षण पहले से दिया जा रहा है। वहीं अगले माह से आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी स्किलिंग कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता हासिल करने का अवसर मिलेगा।
श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार या स्वरोजगार हासिल करने वाले युवाओं की सफलता की कहानियों, वीडियो और अनुभवों का सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा कौशल विकास योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित हों।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी कौशलयुक्त मानव संसाधन वाला राज्य बनाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रत्येक प्रशिक्षित युवा को रोजगार या स्वरोजगार उपलब्ध कराना और प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना विभाग का प्रमुख लक्ष्य है।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर में 15 करोड़ की चरस बरामद,दो गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 10:21 PM

कानपुर, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर की फजलगंज थाना पुलिस ने सोमवार को दो मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.320 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फजलगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने दादानगर ढाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 15.320 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आसमित गौतम (26) निवासी यशोदा नगर, नौबस्ता तथा आयुष तिवारी (25) निवासी काजीखेड़ा, लालबंगला, चकेरी को गिरफ्तार किया। .

see more..

पुत्र पौत्रों ने बुजुर्ग को पालकीनुमा कांवड़ पर बैठा कर कराई तीर्थ यात्रा

17 Aug 2026 | 10:13 PM

फिरोजाबाद, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सावन माह के दौरान श्रवण कुमार की कथा को चरितार्थ करने वाला एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके पुत्रों और पौत्रों ने पालकीनुमा कांवड़ में बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई। इस अनूठी कांवड़ यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर परिवार का स्वागत किया। नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव कोट कसौंदी ठार निवासी विरमा देवी (95) के तीन पुत्र ओमप्रकाश, भागीरथ सिंह और जनक सिंह हैं। परिवार के कई पौत्र और अन्य रिश्तेदार भी इस यात्रा में शामिल हुए। परिवार के सदस्यों ने सावन माह में अपनी बुजु.

see more..

जौनपुर में लगातार बारिश के चलते कक्षा 12 तक सभी स्कूल 18 अगस्त को बंद

17 Aug 2026 | 10:09 PM

जौनपुर, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 18 अगस्त को बंद करने का निर्णय लिया है।.

see more..

यह दायित्व मेरे लिए निष्ठा, समर्पण और संगठन सेवा का अवसर: स्मृति ईरानी

17 Aug 2026 | 8:40 PM

अमेठी, 17 अगस्त (वार्ता) भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे संगठन द्वारा एक साधारण कार्यकर्ता पर जताया गया विश्वास और सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए निष्ठा, समर्पण और संगठन सेवा का अवसर है। सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहली प्रतिक्रिया में श्रीमती ईरानी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में उन्हें विकसित किया और अब राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत .

see more..

प्रतापगढ़ में पीडित परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को नगर सीमा में रोका

17 Aug 2026 | 8:37 PM

प्रतापगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड के संबंध में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को जिला प्रशासन ने जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। बाद में प्रशासन की व्यवस्था के तहत प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात शोकाकुल परिवार से जिले की सीमा के बाहर कराई गई। समाजवादी पार्टी के अधिकृत सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के मानापुर सिंधौरा (चमरूपुर शुक्राना) गांव निवासी सौरभ विश्व.

see more..