Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:33 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जूनोटिक रोगों की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग का राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कल से

लखनऊ, 8 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले जूनोटिक रोगों और अन्य संक्रामक पशु रोगों की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग नौ और 10 जुलाई को लखनऊ में दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी पशु चिकित्सकों की तकनीकी क्षमता बढ़ाकर रोगों की शीघ्र पहचान, निगरानी, रिपोर्टिंग और नियंत्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 9 जुलाई को सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित होटल गोल्डन ट्यूलिप में अपर मुख्य सचिव पशुपालन मुकेश कुमार मेश्राम करेंगे। इस अवसर पर विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पाण्डेय, निदेशक डॉ. संगीता तिवारी, निदेशक प्रशासन डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विभाग के अनुसार प्रशिक्षण में प्रदेश के वरिष्ठ पशु चिकित्सकों और विषय विशेषज्ञों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिन्हें आगे चलकर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षक जिला और क्षेत्रीय स्तर पर अन्य पशु चिकित्सकों तथा पैरावेटनरी कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे पूरे प्रदेश में रोग निगरानी और महामारी प्रबंधन की क्षमता मजबूत होगी। इसके अलावा रोगों के प्रसार, लक्षण, रोकथाम, निगरानी, रिपोर्टिंग, प्रयोगशाला जांच, जैव सुरक्षा उपायों तथा नमूनों के सुरक्षित संग्रह एवं परिवहन की प्रक्रियाओं पर भी विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।
पशुपालन विभाग का कहना है कि यह पहल ‘वन हेल्थ’ अवधारणा के अनुरूप पशु एवं मानव स्वास्थ्य के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे राज्य में जूनोटिक रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी नियंत्रण की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन पर पीके इंफ्रास्ट्रक्चर पांच वर्ष के लिए डिबार

18 Aug 2026 | 8:19 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन और भ्रामक सूचना देने के आरोप में मेसर्स पीके इंफ्रास्ट्रक्चर को आगामी पांच वर्षों के लिए सभी निविदाओं से डिबार कर दिया है। साथ ही प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि अब उसके सभी निर्माण कार्यों की तृतीय पक्ष गुणवत्ता जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) से कराई जाएगी।.

see more..

50वां इंडिया कारपेट एक्सपो अक्टूबर में भदोही में, 56 देशों से आएंगे खरीदार

18 Aug 2026 | 7:50 PM

भदोही, 18 अगस्त (वार्ता) कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो-2026 का गोल्डन जुबली संस्करण चार से सात अक्टूबर तक कारपेट एक्सपो मार्ट, कारपेट सिटी भदोही में आयोजित किया जाएगा।.

see more..

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति का प्रतीक : पंकज चौधरी

18 Aug 2026 | 7:45 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम को सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति से सुसज्जित बताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

अमेठी में ससुराल में फंदे पर मिला विवाहिता का शव

18 Aug 2026 | 7:43 PM

अमेठी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..