Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:07 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


गौतमबुद्धनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा, 08 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा एवं विद्यार्थियों के हितों को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके आश्रितों के लिए पांच लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की शुरुआत की। इसी अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के करीब 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए 1,200 रुपये प्रति छात्र डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।
जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को गौतमबुद्धनगर में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई, जहां उन्होंने बताया कि जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी कॉलेज में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वाराणसी से मुख्यमंत्री के संबोधन के सजीव प्रसारण के साथ हुई, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक देखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने जनपद के शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों के सम्मान, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण की दिशा में प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के 4,426 शिक्षकों एवं उनके परिवारों को इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।
मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय शिक्षक समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। स्वस्थ और सुरक्षित शिक्षक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मजबूत नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से छात्रों को समयबद्ध आर्थिक सहायता देकर सरकार शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित कर रही है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सभी से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजना जनपद के हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 3,089 बेसिक शिक्षक, 634 शिक्षामित्र, 38 अंशकालिक अनुदेशक, 23 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षक, 15 विशेष शिक्षक तथा 627 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं उनके परिवारजन पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के 58,510 छात्र-छात्राओं के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये प्रति छात्र डीबीटी के माध्यम से भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का स्वास्थ्य सुरक्षित होने से शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
समारोह के दौरान राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न शैक्षिक स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों द्वारा तैयार शिक्षण-अधिगम सामग्री, नवाचार आधारित मॉडल और गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के साथ शिक्षा को अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बनाते हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, जनप्रतिनिधि दीपक भारद्वाज, मनवीर नागर, उमेश भाटी और ओमकार भाटी, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया, आईआईएमटी के अध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण समारोह का आयोजन दादरी के मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में विधायक तेजपाल नागर एवं नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित की उपस्थिति में, जेवर के प्रज्ञान स्कूल में ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी पहाड़िया की मौजूदगी में तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में प्राचार्य अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सं.अभय
वार्ता
More News

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति का प्रतीक : पंकज चौधरी

18 Aug 2026 | 7:45 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम को सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति से सुसज्जित बताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

अमेठी में ससुराल में फंदे पर मिला विवाहिता का शव

18 Aug 2026 | 7:43 PM

अमेठी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

सोनभद्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:57 PM

सोनभद्र, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..