Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:31 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बांदा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बांदा 8 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में बुधवार को डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गुरेह गांव के भिम्मा का पुरवा निवासी सूर्य प्रताप सिंह (19) की बाइक बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के निकट एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आकर फंस गई और बाइक लगभग 100 मीटर तक सड़क में घिसट गयी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में बाइक में आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और मोबाइल व बाइक के नंबर से जानकारी कर मृतक के परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद मृतक की शिनाख्त हुई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश शुरू की गई है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

50वां इंडिया कारपेट एक्सपो अक्टूबर में भदोही में, 56 देशों से आएंगे खरीदार

18 Aug 2026 | 7:50 PM

भदोही, 18 अगस्त (वार्ता) कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो-2026 का गोल्डन जुबली संस्करण चार से सात अक्टूबर तक कारपेट एक्सपो मार्ट, कारपेट सिटी भदोही में आयोजित किया जाएगा।.

see more..

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति का प्रतीक : पंकज चौधरी

18 Aug 2026 | 7:45 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम को सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति से सुसज्जित बताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

अमेठी में ससुराल में फंदे पर मिला विवाहिता का शव

18 Aug 2026 | 7:43 PM

अमेठी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

सोनभद्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:57 PM

सोनभद्र, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। .

see more..