Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:25 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


राजस्थान की मासूम बेटी की मौत के मामले में दोषियों को मिले फांसी की सजा : हरिवंश सिंह

जौनपुर, 08 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में मासूम बच्ची की उपचार के दौरान हुई मौत पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। पूर्व सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई कर कठोरतम दंड फांसी दिए जाने की मांग की है।
श्री सिंह ने बुधवार को कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और पूरे देश को झकझोर देने वाली है। दिवंगत बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल नारों से नहीं, बल्कि अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई से सुनिश्चित की जा सकती है।
उन्होंने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए। साथ ही अपराधियों की अवैध संपत्तियों तथा अन्य अवैध संसाधनों पर कानून के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते जघन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कठोर कानूनों का सख्ती से पालन, त्वरित न्याय व्यवस्था और अपराधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाना आवश्यक है। समाज और शासन, दोनों की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि देश की बेटियां सुरक्षित वातावरण में जीवन जी सकें।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..