Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:16 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रयागराज में खेत में उतरे करंट की चपेट में आने से चाचा भतीजे की मौत

प्रयागराज, 8 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बहरिया थाना क्षेत्र के खालसा गांव में बुधवार शाम बारिश के दौरान खेत में उतरे करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान खालसा गांव निवासी अर्पित (14) और कमलेश कुमार (29) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। परिजनों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे बारिश रुकने के बाद दोनों धान की रोपाई के लिए खेत गए थे। इसी दौरान पास के मकई के खेत में सुरक्षा के लिए दौड़ाई गई बिजली की तार से बारिश के कारण खेत में करंट उतर गया था। खेत में पहुंचते ही दोनों उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पास के खेतों में धान की रोपाई कर रही महिलाओं ने दोनों को गिरते देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के नागेंद्र सिंह ने अपने खेत में अवैध रूप से बिजली का तार लगा रखा था, जिससे करंट फैलने से यह हादसा हुआ। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्पित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जबकि कमलेश पांच भाइयों में सबसे छोटा था। समाजवादी पार्टी की विधायक गीता पासी ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिस खेत में बिजली का तार लगाया गया था, उसके मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..