Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:26 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पीलीभीत में बिजली गिरने से किसान की मौत,एक गंभीर

पीलीभीत, 8 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के पूरनपुर तहसील क्षेत्र के बख्तापुर गांव में बुधवार को धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बख्तापुर निवासी गंगाराम (60) और गयादीन (50) बुधवार दोपहर अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। अपराह्न करीब तीन बजे अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों किसान पास में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे गयादीन का उपचार जारी है।
घटना की सूचना पर पूरनपुर के उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल किसान का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा की अत्यंत दुखद घटना है। दोनों किसान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से मृतक किसान के आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की अपील की है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..