Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:28 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


श्रावण शिवरात्रि कांवड़ यात्रा सुरक्षा को लेकर तैयारियों की समीक्षा

गौतमबुद्धनगर, 08 जुलाई (वार्ता)आगामी श्रावण मास एवं शिवरात्रि के अवसर पर होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को यहां कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, कांवड़ श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था को लेकर बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाये। इसके साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखा जाये तथा सभी विभागों के कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कांवड़ शिविरों में पेयजल, साफ-सफाई, डस्टबिन, स्नानघर, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वर्षा ऋतु को देखते हुए नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
स्वास्थ्य विभाग को कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, चिकित्सकीय टीमें और एंटी वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करें, ताकि श्रावण शिवरात्रि कांवड़ यात्रा-2026 जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रविशंकर निम, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शाव्या गोयल, अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा मनीषा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) आर.के. गौतम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सं अशोक
वार्ता
More News

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण का आदेश, बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पर कार्रवाई

15 Jul 2026 | 11:01 PM

लखनऊ/रामपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बिना स्वीकृत नक्शे के निर्मित 38 भवनों को अवैध घोषित करते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27(1) के तहत की गई है।.

see more..

कानपुर में होटल पर छापा, जुआ खेलते 13 गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 10:43 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में पुलिस ने होटल ओशियन ग्रैंड में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से लगभग 5.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।.

see more..

कानपुर में गंदगी में बनते मिले मोमोज, तीन इकाईयां सील

15 Jul 2026 | 10:39 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित तीन मोमोज निर्माणशालाओं का संचालन बंद करा दिया। विभाग ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए तथा लगभग 115 किलोग्राम संदिग्ध चटनी नष्ट कराई। इसके अलावा मसवानपुर क्षेत्र में मोमोज के ठेलों पर रखे रंगीन फिंगर चिप्स और रंगीन चटनी भी नष्ट कराई गई।.

see more..

गंगा बैराज का डीएम ने किया निरीक्षण, गहरे पानी में स्नान न करने की अपील

15 Jul 2026 | 10:36 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानसून के दौरान गंगा नदी के जलस्तर की निगरानी के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को गंगा बैराज स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर जलस्तर तथा बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से दैनिक जलस्तर, संभावित परिस्थितियों और राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली।.

see more..

वर्मी कम्पोस्ट से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्राम पंचायतें, बिक्री से करीब 90 हजार रुपये की आय

15 Jul 2026 | 10:33 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत कानपुर नगर की ग्राम पंचायतों में स्थापित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) अब केवल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का माध्यम नहीं, बल्कि पंचायतों के लिए आय का नया स्रोत भी बन रहे हैं। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के दौरान तैयार वर्मी कम्पोस्ट की बढ़ती मांग से ग्राम पंचायतों को करीब 90 हजार रुपये की आय हुई है, जिसे उनके ओन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) खाते में जमा किया जाएगा।.

see more..