Thursday, Jul 16 2026 | Time 09:44 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


देवरिया में आईजीआरएस जांच के दौरान धक्का लगने से व्यक्ति की मौत, मुकदमा दर्ज

देवरिया,09 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिड़हनी में बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में आईजीआरएस निस्तारण के दौरान हुई कहासुनी और धक्का लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर सतेन्द्र राय ने यहां बताया कि कल ग्राम पिड़हनी में आईजीआरएस निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी रूद्रपुर अवधेश निगम की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बात चल रही थी। इस दौरान प्रथम पक्ष के बैजनाथ यादव, भृगुनाथ यादव, राहुल यादव तथा द्वितीय पक्ष के सर्वजीत यादव व अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि वार्ता के दौरान अचानक प्रथम पक्ष द्वारा सर्वजीत यादव को धक्का दे दिया गया। धक्का लगने से वह गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
श्री राय ने बताया कि योगेन्द्र यादव की तहरीर पर थाना रूद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करते हुये साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण का आदेश, बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पर कार्रवाई

15 Jul 2026 | 11:01 PM

लखनऊ/रामपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बिना स्वीकृत नक्शे के निर्मित 38 भवनों को अवैध घोषित करते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27(1) के तहत की गई है।.

see more..

कानपुर में होटल पर छापा, जुआ खेलते 13 गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 10:43 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में पुलिस ने होटल ओशियन ग्रैंड में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से लगभग 5.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।.

see more..

कानपुर में गंदगी में बनते मिले मोमोज, तीन इकाईयां सील

15 Jul 2026 | 10:39 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित तीन मोमोज निर्माणशालाओं का संचालन बंद करा दिया। विभाग ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए तथा लगभग 115 किलोग्राम संदिग्ध चटनी नष्ट कराई। इसके अलावा मसवानपुर क्षेत्र में मोमोज के ठेलों पर रखे रंगीन फिंगर चिप्स और रंगीन चटनी भी नष्ट कराई गई।.

see more..

गंगा बैराज का डीएम ने किया निरीक्षण, गहरे पानी में स्नान न करने की अपील

15 Jul 2026 | 10:36 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानसून के दौरान गंगा नदी के जलस्तर की निगरानी के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को गंगा बैराज स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर जलस्तर तथा बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से दैनिक जलस्तर, संभावित परिस्थितियों और राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली।.

see more..

वर्मी कम्पोस्ट से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्राम पंचायतें, बिक्री से करीब 90 हजार रुपये की आय

15 Jul 2026 | 10:33 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत कानपुर नगर की ग्राम पंचायतों में स्थापित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) अब केवल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का माध्यम नहीं, बल्कि पंचायतों के लिए आय का नया स्रोत भी बन रहे हैं। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के दौरान तैयार वर्मी कम्पोस्ट की बढ़ती मांग से ग्राम पंचायतों को करीब 90 हजार रुपये की आय हुई है, जिसे उनके ओन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) खाते में जमा किया जाएगा।.

see more..