Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:01 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मानसून की पहली तेज बारिश में जलमग्न हुआ प्रयागराज, पुराने मोहल्लों से लेकर थानों तक भरा पानी

प्रयागराज, 9 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में गुरुवार सुबह हुई मानसून की पहली जोरदार बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के पुराने मोहल्लों से लेकर पॉश इलाके सिविल लाइंस तक जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अकबरपुर मोहल्ले में गलियों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले और नालियां चोक होने के कारण जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। गलियों में कई जगह घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों को घरों से निकलने में कठिनाई हो रही है।
गौरतलब है कि नगर निगम ने नालों और नालियों की सफाई के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का दावा किया था, लेकिन मानसून की पहली तेज बारिश ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव से साफ संकेत मिल रहे हैं कि नालों की सफाई का कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हुआ और बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
बारिश का असर शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में भी देखने को मिला। नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने स्थित सिविल लाइंस थाना और महिला थाना परिसर में भी पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों और फरियादियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग जमा पानी से होकर थाने के भीतर जाने को मजबूर दिखे।
जलभराव की स्थिति के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आया। थाना परिसरों में पानी निकालने या वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोई तत्काल प्रभावी इंतजाम दिखाई नहीं दिया। मानसून की पहली ही तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और नागरिकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण का आदेश, बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पर कार्रवाई

15 Jul 2026 | 11:01 PM

लखनऊ/रामपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बिना स्वीकृत नक्शे के निर्मित 38 भवनों को अवैध घोषित करते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27(1) के तहत की गई है।.

see more..

कानपुर में होटल पर छापा, जुआ खेलते 13 गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 10:43 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में पुलिस ने होटल ओशियन ग्रैंड में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से लगभग 5.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।.

see more..

कानपुर में गंदगी में बनते मिले मोमोज, तीन इकाईयां सील

15 Jul 2026 | 10:39 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित तीन मोमोज निर्माणशालाओं का संचालन बंद करा दिया। विभाग ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए तथा लगभग 115 किलोग्राम संदिग्ध चटनी नष्ट कराई। इसके अलावा मसवानपुर क्षेत्र में मोमोज के ठेलों पर रखे रंगीन फिंगर चिप्स और रंगीन चटनी भी नष्ट कराई गई।.

see more..

गंगा बैराज का डीएम ने किया निरीक्षण, गहरे पानी में स्नान न करने की अपील

15 Jul 2026 | 10:36 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानसून के दौरान गंगा नदी के जलस्तर की निगरानी के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को गंगा बैराज स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर जलस्तर तथा बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से दैनिक जलस्तर, संभावित परिस्थितियों और राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली।.

see more..

वर्मी कम्पोस्ट से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्राम पंचायतें, बिक्री से करीब 90 हजार रुपये की आय

15 Jul 2026 | 10:33 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत कानपुर नगर की ग्राम पंचायतों में स्थापित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) अब केवल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का माध्यम नहीं, बल्कि पंचायतों के लिए आय का नया स्रोत भी बन रहे हैं। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के दौरान तैयार वर्मी कम्पोस्ट की बढ़ती मांग से ग्राम पंचायतों को करीब 90 हजार रुपये की आय हुई है, जिसे उनके ओन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) खाते में जमा किया जाएगा।.

see more..