Thursday, Jul 16 2026 | Time 09:40 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


संध्या संवाद का असर: श्रावस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला 89.41 लाख रुपये जीपीएफ का भुगतान

लखनऊ, 9 जुलाई ( वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार की जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण की पहल के तहत श्रावस्ती जिले में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और अन्य सेवा संबंधी देयों का भुगतान कर दिया गया। जिला प्रशासन ने कुल 8941612 रुपये की धनराशि पात्र कर्मचारियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की।
अधिकारियों के अनुसार, देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा आयोजित “संध्या संवाद” कार्यक्रम के दौरान कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जीपीएफ भुगतान लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देशन में विभिन्न विभागों ने समन्वय स्थापित कर लंबित औपचारिकताओं को पूरा किया। कार्रवाई के बाद प्रकाश नारायण पाठक, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, सुनील श्रीवास्तव, प्रेम नारायण वर्मा, कौशल्या देवी, अवधेश कुमार और भगवान दीन वर्मा सहित अन्य पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके बकाया जीपीएफ और सेवा संबंधी देयों का भुगतान कर दिया गया।
राज्य सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी नागरिक या कर्मचारी को अपने वैधानिक अधिकारों के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
उल्लेखनीय है कि देवीपाटन मंडल में शुरू किए गए “संध्या संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और उनका मौके पर समाधान कराने का प्रयास कर रहा है। इस पहल की शुरुआत श्रावस्ती जिले की टेण्डवा महन्थ ग्राम पंचायत से हुई थी, जहां ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण करने के साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।
सरकार का दावा है कि यह पहल प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ सुशासन और समयबद्ध सेवा वितरण को बढ़ावा दे रही है।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण का आदेश, बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पर कार्रवाई

15 Jul 2026 | 11:01 PM

लखनऊ/रामपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बिना स्वीकृत नक्शे के निर्मित 38 भवनों को अवैध घोषित करते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27(1) के तहत की गई है।.

see more..

कानपुर में होटल पर छापा, जुआ खेलते 13 गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 10:43 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में पुलिस ने होटल ओशियन ग्रैंड में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से लगभग 5.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।.

see more..

कानपुर में गंदगी में बनते मिले मोमोज, तीन इकाईयां सील

15 Jul 2026 | 10:39 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित तीन मोमोज निर्माणशालाओं का संचालन बंद करा दिया। विभाग ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए तथा लगभग 115 किलोग्राम संदिग्ध चटनी नष्ट कराई। इसके अलावा मसवानपुर क्षेत्र में मोमोज के ठेलों पर रखे रंगीन फिंगर चिप्स और रंगीन चटनी भी नष्ट कराई गई।.

see more..

गंगा बैराज का डीएम ने किया निरीक्षण, गहरे पानी में स्नान न करने की अपील

15 Jul 2026 | 10:36 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानसून के दौरान गंगा नदी के जलस्तर की निगरानी के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को गंगा बैराज स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर जलस्तर तथा बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से दैनिक जलस्तर, संभावित परिस्थितियों और राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली।.

see more..

वर्मी कम्पोस्ट से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्राम पंचायतें, बिक्री से करीब 90 हजार रुपये की आय

15 Jul 2026 | 10:33 PM

कानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत कानपुर नगर की ग्राम पंचायतों में स्थापित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) अब केवल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का माध्यम नहीं, बल्कि पंचायतों के लिए आय का नया स्रोत भी बन रहे हैं। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के दौरान तैयार वर्मी कम्पोस्ट की बढ़ती मांग से ग्राम पंचायतों को करीब 90 हजार रुपये की आय हुई है, जिसे उनके ओन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) खाते में जमा किया जाएगा।.

see more..