Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:14 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जालौन में तीन लुटेरे गिरफ्तार

जालौन, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में थाना एट पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कार सवार लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, नगदी, घटना में प्रयुक्त कार तथा अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने शनिवार को बताया कि 10 जुलाई को लक्ष्मी नारायण ने थाना एट में तहरीर देकर बताया था कि सात जुलाई की रात कार सवार तीन-चार अज्ञात लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे कार लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उनका मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और आठ हजार रुपये नकद लूट लिए। इस संबंध में थाना एट में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन और उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक अहिरवार (20) निवासी रतोसा, थाना उल्दन, विनय कुमार (22) निवासी सिजवां, थाना टोडीफतेहपुर और साकिर (20) निवासी हाटी, थाना उल्दन, जनपद झांसी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, 4,500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बलेनो कार तथा .315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को थाना एट पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..