Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:17 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


उप्र के 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी शुरू

लखनऊ, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गांवों में ही आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पहले चरण में राज्य के 32 जिलों की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की हैं। इन लाइब्रेरी में ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, ऑडियो सामग्री और डिजिटल क्विज सहित करीब 20,000 डिजिटल शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों पर निर्भरता कम करना है।
बयान के मुताबिक, प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी के विकास पर लगभग चार लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें करीब दो लाख रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था की गई है, जबकि 1.30 लाख रुपये सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उपकरणों और लगभग 70 हजार रुपये आधुनिक फर्नीचर पर व्यय किए गए हैं। इन लाइब्रेरी को इस प्रकार विकसित किया गया है कि विद्यार्थी पारंपरिक पुस्तकों के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से भी अध्ययन कर सकें।
पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह के हवाले से बयान में कहा गया है कि इन डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 20 हजार से अधिक डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें ई-बुक्स, वीडियो व्याख्यान, ऑडियो सामग्री और इंटरैक्टिव क्विज शामिल हैं। उनका कहना है कि इस पहल से ग्रामीण युवाओं की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी और उन्हें गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री गांव में ही उपलब्ध हो सकेगी।
योजना के तहत अब तक 10,406 ग्राम पंचायतों की लाइब्रेरी में पुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, जबकि 9,372 ग्राम पंचायतों में आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। शेष स्थानों पर भी चरणबद्ध तरीके से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध ढंग से डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना है। इनका संचालन ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की देखरेख में होगा, जबकि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से इनके संचालन और रखरखाव की निगरानी करेंगे।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..