Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:39 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रयागराज में बाढ़ के संभावित खतरे से निपटने के लिये तैयारी पूरी

प्रयागराज, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच प्रयागराज जिला प्रशासन संभावित बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को मीडिया को बताया कि जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रयागराज में सामान्यतः जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त माह में गंगा व यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनती है। इसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और राहत एवं बचाव कार्यों की पूर्व तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिलाधिकारी के अनुसार, जिले की सदर तहसील बाढ़ की दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील है। इसके अतिरिक्त, बघाड़ा, राजापुर और सलोरी सहित नदियों के किनारे बसे कई शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। प्रशासन इन इलाकों पर विशेष नजर बनाए हुए है और लगातार निगरानी कर रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले की सभी बाढ़ चौकियों को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। इन चौकियों पर साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, दवाइयों, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसका उद्देश्य यह है कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।
श्री वर्मा ने यह भी बताया कि इस बार बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों और छोटे बच्चों की विशेष मैपिंग कराई गई है। इससे आपात स्थिति में प्राथमिकता के आधार पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा सकेगा।जिले में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं, जबकि जल पुलिस और पीएसी की टीमें भी लगातार संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं।शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। पिछले वर्ष मम्फोर्ड गंज पंपिंग स्टेशन पर आई तकनीकी समस्याओं को इस बार दूर कर लिया गया है। साथ ही,शहर के प्रमुख नालों की सफाई भी कराई गई है।प्रशासन ने आपदा के दौरान त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए एक कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया है। इसके अलावा, राहत सामग्री, सूखा राशन और पशुओं के लिए सूखे चारे की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..