Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:31 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सीतापुर में महिला की हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सीतापुर, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हरगांव थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि आठ जुलाई को हरगांव थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान रेनू के रूप में हुई थी। मामले की गहन जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को कल्याणपुर तिराहे पर काली माता मंदिर के पास से आरोपी रामजीवन निवासी ग्राम बेहटी, थाना लहरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उसके मृतका रेनू से संबंध थे। उसे संदेह था कि रेनू अन्य लोगों से भी फोन पर बातचीत करती थी, जिससे वह नाराज रहता था। इसी को लेकर उसने हत्या की योजना बनाई और रेनू को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम कबीरपुर के पास ले गया, जहां उसका गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..