Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:38 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


इटावा में शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा

इटावा, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ड्रेस कोड का पालन न करने पर कक्षा आठ के एक छात्र की पिटाई और उसका हाथ फ्रैक्चर होने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली क्षेत्र स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज की बताई जा रही है। हालांकि, विद्यालय प्रशासन ने शिक्षक द्वारा मारपीट के आरोपों से इंकार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पढ़ने वाला कक्षा आठ का छात्र निर्धारित स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर विद्यालय नहीं पहुंचा था। आरोप है कि इस पर एक शिक्षक ने अनुशासन के नाम पर छात्र के साथ मारपीट की, जिससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल छात्र को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कर हाथ पर पट्टी की गई।
पीड़ित छात्र नैतिक की मां रजरानी ने बताया कि बेटे के कपड़े गंदे होने के कारण वह उसे स्कूल नहीं भेजना चाहती थीं, लेकिन बाद में उसे बिना यूनिफॉर्म के ही विद्यालय भेज दिया गया। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शिक्षक ने बेटे की पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया।
वहीं, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने शिक्षक पर लगाए गए मारपीट के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें शिक्षक ने केवल बीच-बचाव किया था। उन्होंने कहा कि विद्यालय में किसी शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई नहीं की गई है। हालांकि, परिजनों की शिकायत को देखते हुए मामले की जांच कराई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

'वंदे मातरम्' का विरोध करने वाले भारत के भी नहीं हो सकते : मनोज तिवारी

18 Aug 2026 | 1:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) भोजपुरी अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति पूरा 'वंदे मातरम्' नहीं गा सकता, वह भारत का भी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग पूरे 'वंदे मातरम्' का विरोध करते हैं, वे कभी भी भारत के नहीं हो सकते।.

see more..

गंगा नदी में युवक की मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 31 अगस्त तक साक्ष्य दे सकेंगे लोग

18 Aug 2026 | 1:43 PM

चंदौली 18 अगस्त (वार्ता) चंदौली जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत तिरगांवा पुलिया के पास 25 जुलाई को हुई युवक की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।.

see more..

फर्जी विरासत के जरिए संपत्ति हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:41 PM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कमलेश कुमार विश्वास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने और करीब 39 वर्ष से भारत में अवैध रूप से रहने की जानकारी सामने आई है।.

see more..
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

18 Aug 2026 | 12:44 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाया जाए। यदि रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड किया जाए।

see more..

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..