Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:30 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रयागराज में सड़क हादसे में शिक्षा मित्र की मौत

प्रयागराज, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में एक शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी रीता देवी (42) अपने पति अरविंद पटेल के साथ शनिवार को बाइक से शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज जा रही थीं। हंडिया थाना क्षेत्र के बगहां गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रीता देवी सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति अरविंद पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..