Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:14 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


किशोरी की खरीद फरोख्त में वांछित आरोपी सोनभद्र में गिरफ्तार

सोनभद्र 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की संयुक्त टीम ने एक नाबालिग बालिका की अलीगढ़ जिले में 1.20 लाख रुपये में खरीद फरोख्त व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली में पूर्व में एक अभियोग दर्ज हुआ था जिसमें जिला सोनभद्र की एक नाबालिग बालिका की 1.20 लाख में खरीद फरोख्त कर दुष्कर्म करने व जबरन शादी करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस टीम आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी। शुक्रवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के पास से अलीगढ़ जिले के सासनी गेट पक्की सराय निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार ने बताया कि सहअभियुक्त बिन्दु, सोनी एवं शिव सिंह उर्फ रामलाल के माध्यम से नाबालिग पीड़िता को अलीगढ़ लाया गया था। उसके पिता अशोक पंडित के साथ मिलकर लगभग एक लाख 20 हजार रुपये देकर पीड़िता को खरीदा तथा उसका जबरन विवाह अपने छोटे भाई राहुल कुमार से कराया। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था।
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति का प्रतीक : पंकज चौधरी

18 Aug 2026 | 7:45 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम को सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति से सुसज्जित बताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

अमेठी में ससुराल में फंदे पर मिला विवाहिता का शव

18 Aug 2026 | 7:43 PM

अमेठी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

सोनभद्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:57 PM

सोनभद्र, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..