Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:41 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


विधानसभा चुनाव से पहले पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सक्रिय करेगी भाजपा

लखनऊ, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश मुख्यालय में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और ऐसे पुराने कार्यकर्ताओं की पहचान की जाएगी, जो वर्तमान में किसी संगठनात्मक पद पर नहीं हैं या सक्रिय भूमिका में नहीं हैं।
शनिवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि ऐसे सभी वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जाएगी और उन्हें दोबारा संगठन तथा सरकार के कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। पार्टी का मानना है कि इन कार्यकर्ताओं का अनुभव और जनसंपर्क संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हर कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी देना है। इसी सोच के तहत निष्क्रिय पड़े पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय कर संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने में जुटी है। पार्टी का प्रयास है कि हर कार्यकर्ता सक्रिय रहे और सरकार की योजनाओं तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।
भाजपा की इस रणनीति को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को व्यापक रूप से सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन पर पीके इंफ्रास्ट्रक्चर पांच वर्ष के लिए डिबार

18 Aug 2026 | 8:19 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन और भ्रामक सूचना देने के आरोप में मेसर्स पीके इंफ्रास्ट्रक्चर को आगामी पांच वर्षों के लिए सभी निविदाओं से डिबार कर दिया है। साथ ही प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि अब उसके सभी निर्माण कार्यों की तृतीय पक्ष गुणवत्ता जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) से कराई जाएगी।.

see more..

50वां इंडिया कारपेट एक्सपो अक्टूबर में भदोही में, 56 देशों से आएंगे खरीदार

18 Aug 2026 | 7:50 PM

भदोही, 18 अगस्त (वार्ता) कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो-2026 का गोल्डन जुबली संस्करण चार से सात अक्टूबर तक कारपेट एक्सपो मार्ट, कारपेट सिटी भदोही में आयोजित किया जाएगा।.

see more..

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति का प्रतीक : पंकज चौधरी

18 Aug 2026 | 7:45 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम को सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति से सुसज्जित बताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

अमेठी में ससुराल में फंदे पर मिला विवाहिता का शव

18 Aug 2026 | 7:43 PM

अमेठी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..