Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:18 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


राम मंदिर चढ़ावा मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार और ट्रस्ट पर उठाए सवाल

वाराणसी, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शनिवार को पराड़कर भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा एवं दान अनियमितता प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से जवाब देना चाहिए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। डा नायक ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे के प्रबंधन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने दावा किया कि ट्रस्ट के गठन से लेकर मंदिर निर्माण एवं उद्घाटन तक प्रधानमंत्री की सक्रिय भूमिका रही है, इसलिए इस मामले की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की मांग है कि पूरे प्रकरण की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए, कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए तथा चढ़ावे, दान, भूमि खरीद और अन्य वित्तीय लेन-देन का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए। उन्होंने वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर नया पारदर्शी एवं जवाबदेह ट्रस्ट गठित करने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आ सकेगी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से इस पूरे प्रकरण पर स्पष्ट स्थिति रखने तथा सभी आरोपों की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति का प्रतीक : पंकज चौधरी

18 Aug 2026 | 7:45 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम को सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति से सुसज्जित बताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

अमेठी में ससुराल में फंदे पर मिला विवाहिता का शव

18 Aug 2026 | 7:43 PM

अमेठी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

सोनभद्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:57 PM

सोनभद्र, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..