Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:42 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


एक पेड़-माँ के नाम' अभियान के तहत बहराइच में 63.12 लाख पौधरोपण का शुभारम्भ, जनभागीदारी से हरित भविष्य का संकल्प

बहराइच, 12 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर संचालित "एक पेड़-माँ के नाम" अभियान के तहत जनपद बहराइच में रविवार को वृक्षारोपण जन अभियान-2026-27 का भव्य शुभारम्भ हुआ। 'जन-जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी' के संकल्प के साथ आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (कारागार) सुरेश राही ने महसी तहसील के विकासखंड तेजवापुर अंतर्गत कटहा ग्राम समाज भूमि स्थित कपि वन परिसर में हरीशंकरी का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेशा, निदेशक चीनी मिल नानपारा अखण्ड प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राज्य मंत्री सुरेश राही ने कहा कि "एक पेड़-माँ के नाम" केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का जनआंदोलन है। उन्होंने लोगों से अपनी माता के नाम एक पौधा लगाकर उसकी उसी प्रकार देखभाल करने का आह्वान किया, जैसे परिवार के किसी सदस्य की की जाती है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे सरल, प्रभावी और स्थायी उपाय है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपित किए जा रहे हैं, जबकि बहराइच जनपद को 63 लाख 12 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों सहित सभी नागरिकों से अपने घर एवं उपलब्ध भूमि पर कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
विधायक सुरेश्वर सिंह एवं राम निवास वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, पर्याप्त वर्षा और बेहतर पर्यावरण का उपहार देगा।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता से व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बहराइच लक्ष्य से अधिक पौधे रोपित कर प्रदेश में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। डीएम ने विशेष रूप से हरीशंकरी एवं सहजन के पौधों के औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक परिवार से सहजन का पौधा लगाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कीर्तनपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को सांस्कृतिक रंग दिया। इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, छात्र-छात्राओं, किसानों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नीम, पीपल, पाकड़, सहजन एवं अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
जिला प्रशासन के अनुसार वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण के माध्यम से हरित आवरण बढ़ाना, जैव विविधता को सशक्त करना तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी को इसकी सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।
सं सैनी
वार्ता
More News

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..

कौशांबी में भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, महिला की मौत

18 Aug 2026 | 12:12 PM

कौशांबी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में मंगलवार तड़के भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई।.

see more..

नई पीढ़ी से दूर होती आल्हा की वीर गाथा, विलुप्ति की कगार पर बुंदेलखंड की लोकगायन परंपरा

18 Aug 2026 | 12:11 PM

जालौन, 18 अगस्त (वार्ता) बुंदेलखंड की धरती पर कभी रात-रात भर गूंजने वाला आल्हा गायन अब धीरे-धीरे अतीत की बात बनता जा रहा है। एक समूह में बैठकर आल्हा गायन का आनंद लेने वालों के लिए इसकी अनुभूति को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। वीर रस से परिपूर्ण इस लोकगायन में शौर्य, पराक्रम और उत्साह की ऐसी अनुभूति होती है कि श्रोता स्वयं को गाथा का हिस्सा महसूस करने लगता है लेकिन आधुनिक मनोरंजन के साधनों और बदलती जीवनशैली के बीच नई पीढ़ी का इस पारंपरिक विधा से मोहभंग होता दिखाई दे रहा है। .

see more..

भाजपा ने विनोद तावड़े को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रभारी

18 Aug 2026 | 12:08 PM

लखनऊ/नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एक दिन पहले ही नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था।.

see more..

मूसलाधार बारिश से प्रयागराज में जलभराव, करेली में नाव से निकाले गए लोग, जार्जटाउन थाना तीसरी बार जलमग्न

18 Aug 2026 | 11:06 AM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जबकि करेली क्षेत्र की गड्ढा कॉलोनी में ससुर खदेरी नदी के उफान और लगातार बारिश के कारण घरों में पांच से छह फीट तक पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ा। .

see more..