Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:29 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 229 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

शाहजहांपुर 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को शाहजहांपुर के खिरनीबाग रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में 229 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 40 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे गरीब माता-पिता को बेटियों के विवाह की चिंता से राहत मिली है।
सुरेश खन्ना ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी निभा रही है और समाज के सभी वर्गों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने सभी नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से तथा 40 मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी की मौजूदगी में संपन्न कराया गया। मंत्री ने नवदंपतियों को उपहार भी प्रदान किए।
सं सैनी
वार्ता
More News

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..

कौशांबी में भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, महिला की मौत

18 Aug 2026 | 12:12 PM

कौशांबी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में मंगलवार तड़के भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई।.

see more..

नई पीढ़ी से दूर होती आल्हा की वीर गाथा, विलुप्ति की कगार पर बुंदेलखंड की लोकगायन परंपरा

18 Aug 2026 | 12:11 PM

जालौन, 18 अगस्त (वार्ता) बुंदेलखंड की धरती पर कभी रात-रात भर गूंजने वाला आल्हा गायन अब धीरे-धीरे अतीत की बात बनता जा रहा है। एक समूह में बैठकर आल्हा गायन का आनंद लेने वालों के लिए इसकी अनुभूति को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। वीर रस से परिपूर्ण इस लोकगायन में शौर्य, पराक्रम और उत्साह की ऐसी अनुभूति होती है कि श्रोता स्वयं को गाथा का हिस्सा महसूस करने लगता है लेकिन आधुनिक मनोरंजन के साधनों और बदलती जीवनशैली के बीच नई पीढ़ी का इस पारंपरिक विधा से मोहभंग होता दिखाई दे रहा है। .

see more..

भाजपा ने विनोद तावड़े को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रभारी

18 Aug 2026 | 12:08 PM

लखनऊ/नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एक दिन पहले ही नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था।.

see more..

मूसलाधार बारिश से प्रयागराज में जलभराव, करेली में नाव से निकाले गए लोग, जार्जटाउन थाना तीसरी बार जलमग्न

18 Aug 2026 | 11:06 AM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जबकि करेली क्षेत्र की गड्ढा कॉलोनी में ससुर खदेरी नदी के उफान और लगातार बारिश के कारण घरों में पांच से छह फीट तक पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ा। .

see more..