Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:09 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कमजोर प्रदर्शन वाली योजनाओं में तत्काल सुधार लाएं : जिलाधिकारी

कानपुर, 13 जुलाई (वार्ता)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन वाली योजनाओं और परियोजनाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा है कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें।
सोमवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों में जनपद की रैंकिंग मई माह के 41वें स्थान से सुधरकर जून माह में 24वें स्थान पर पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद की ग्रेडिंग 'डी' आने पर जिलाधिकारी ने लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित आवेदनों का सत्यापन खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से शीघ्र कराते हुए जुलाई माह में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराने को कहा।
फैमिली आईडी योजना में जनपद की ग्रेडिंग 'सी' रहने पर समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पंजीकृत श्रमिक, बेसिक शिक्षा तथा स्वयं सहायता समूहों के लाभार्थियों की फैमिली आईडी प्राथमिकता के आधार पर तैयार कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं के लाभार्थियों का डेटा संबंधित विभागों के पास उपलब्ध है, इसलिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक फैमिली आईडी बनाएं और योजना के लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें।
जननी सुरक्षा योजना में जनपद के प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया है। मई माह में जनपद की ग्रेडिंग 'डी' श्रेणी में थी, जो जून माह में सुधरकर 'बी' श्रेणी में पहुंच गई। जिलाधिकारी ने सभी पात्र प्रसूताओं को योजना का शत-प्रतिशत लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पर्यटन विभाग की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) के विरुद्ध शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी आत्मस्वरूप रस्तोगी, पीडीएसडीओ ईशा शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर में 15 करोड़ की चरस बरामद,दो गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 10:21 PM

कानपुर, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर की फजलगंज थाना पुलिस ने सोमवार को दो मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.320 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फजलगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने दादानगर ढाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 15.320 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आसमित गौतम (26) निवासी यशोदा नगर, नौबस्ता तथा आयुष तिवारी (25) निवासी काजीखेड़ा, लालबंगला, चकेरी को गिरफ्तार किया। .

see more..

पुत्र पौत्रों ने बुजुर्ग को पालकीनुमा कांवड़ पर बैठा कर कराई तीर्थ यात्रा

17 Aug 2026 | 10:13 PM

फिरोजाबाद, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सावन माह के दौरान श्रवण कुमार की कथा को चरितार्थ करने वाला एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके पुत्रों और पौत्रों ने पालकीनुमा कांवड़ में बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई। इस अनूठी कांवड़ यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर परिवार का स्वागत किया। नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव कोट कसौंदी ठार निवासी विरमा देवी (95) के तीन पुत्र ओमप्रकाश, भागीरथ सिंह और जनक सिंह हैं। परिवार के कई पौत्र और अन्य रिश्तेदार भी इस यात्रा में शामिल हुए। परिवार के सदस्यों ने सावन माह में अपनी बुजु.

see more..

जौनपुर में लगातार बारिश के चलते कक्षा 12 तक सभी स्कूल 18 अगस्त को बंद

17 Aug 2026 | 10:09 PM

जौनपुर, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 18 अगस्त को बंद करने का निर्णय लिया है।.

see more..

यह दायित्व मेरे लिए निष्ठा, समर्पण और संगठन सेवा का अवसर: स्मृति ईरानी

17 Aug 2026 | 8:40 PM

अमेठी, 17 अगस्त (वार्ता) भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे संगठन द्वारा एक साधारण कार्यकर्ता पर जताया गया विश्वास और सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए निष्ठा, समर्पण और संगठन सेवा का अवसर है। सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहली प्रतिक्रिया में श्रीमती ईरानी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में उन्हें विकसित किया और अब राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत .

see more..

प्रतापगढ़ में पीडित परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को नगर सीमा में रोका

17 Aug 2026 | 8:37 PM

प्रतापगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड के संबंध में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को जिला प्रशासन ने जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। बाद में प्रशासन की व्यवस्था के तहत प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात शोकाकुल परिवार से जिले की सीमा के बाहर कराई गई। समाजवादी पार्टी के अधिकृत सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के मानापुर सिंधौरा (चमरूपुर शुक्राना) गांव निवासी सौरभ विश्व.

see more..