Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:04 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सैफई मेडिकल कॉलेज से शव लेकर लौट रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

फिरोजाबाद, 13 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सैफई मेडिकल कॉलेज से शव लेकर लौट रही एक एंबुलेंस सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में मृतक के साले की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी, दामाद और एंबुलेंस चालक घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जसराना थाना क्षेत्र के कटेना हर्षा गांव निवासी दलबीर सिंह (70) रविवार को मकान निर्माण के दौरान पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
दलबीर सिंह की पत्नी सुशीला देवी अपने भाई मिलाप सिंह और दामाद विकेश के साथ पति का शव एंबुलेंस से लेकर जसराना लौट रही थीं। इसी दौरान शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में नौशेहरा पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई।
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मिलाप सिंह (60) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी और एंबुलेंस चालक को उपचार के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दामाद विकेश का शिकोहाबाद के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

'वंदे मातरम्' का विरोध करने वाले भारत के भी नहीं हो सकते : मनोज तिवारी

18 Aug 2026 | 1:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) भोजपुरी अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति पूरा 'वंदे मातरम्' नहीं गा सकता, वह भारत का भी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग पूरे 'वंदे मातरम्' का विरोध करते हैं, वे कभी भी भारत के नहीं हो सकते।.

see more..

गंगा नदी में युवक की मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 31 अगस्त तक साक्ष्य दे सकेंगे लोग

18 Aug 2026 | 1:43 PM

चंदौली 18 अगस्त (वार्ता) चंदौली जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत तिरगांवा पुलिया के पास 25 जुलाई को हुई युवक की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।.

see more..

फर्जी विरासत के जरिए संपत्ति हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:41 PM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कमलेश कुमार विश्वास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने और करीब 39 वर्ष से भारत में अवैध रूप से रहने की जानकारी सामने आई है।.

see more..
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

18 Aug 2026 | 12:44 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाया जाए। यदि रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड किया जाए।

see more..

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..