Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:40 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पैरामेडिकल छात्र ने सहपाठी छात्रा को चाकू से गोदा, मौत

पीलीभीत, 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को पैरामेडिकल प्रथम वर्ष के एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा की बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना में बीच-बचाव करने वाली अस्पताल की एक महिला कर्मचारी भी घायल हुई हैं। पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पूर्वाह्न करीब नौ बजे पैरामेडिकल प्रथम वर्ष के छात्र कानपुर निवासी सागर (24) और बरेली निवासी छात्रा कशिश पटेल (22) के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान सागर ने धारदार चाकू से छात्रा के गले पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि छात्रा को बचाने के लिए आगे आई अस्पताल की स्टाफ कर्मी निधि भी आरोपी को रोकने के प्रयास में घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दाहिया तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला दोनों छात्रों के बीच पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि छात्रा को तत्काल आपात चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों ने करीब दो घंटे तक उसका उपचार किया। उपचार के दौरान उसे रक्त चढ़ाया गया, सेंट्रल लाइन डाली गई तथा सांस लेने में कठिनाई के कारण इंटुबेशन किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस से बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो पूरे घटनाक्रम, सुरक्षा व्यवस्था तथा घटना के कारणों की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्राचार्या को सौंपेगी।
पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छात्रा की मृत्यु के बाद पूर्व में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

'वंदे मातरम्' का विरोध करने वाले भारत के भी नहीं हो सकते : मनोज तिवारी

18 Aug 2026 | 1:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) भोजपुरी अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति पूरा 'वंदे मातरम्' नहीं गा सकता, वह भारत का भी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग पूरे 'वंदे मातरम्' का विरोध करते हैं, वे कभी भी भारत के नहीं हो सकते।.

see more..

गंगा नदी में युवक की मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 31 अगस्त तक साक्ष्य दे सकेंगे लोग

18 Aug 2026 | 1:43 PM

चंदौली 18 अगस्त (वार्ता) चंदौली जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत तिरगांवा पुलिया के पास 25 जुलाई को हुई युवक की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।.

see more..

फर्जी विरासत के जरिए संपत्ति हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:41 PM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कमलेश कुमार विश्वास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने और करीब 39 वर्ष से भारत में अवैध रूप से रहने की जानकारी सामने आई है।.

see more..
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

18 Aug 2026 | 12:44 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाया जाए। यदि रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड किया जाए।

see more..

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..