Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:22 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


संत रविदास एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव तय, 18 को पहली बार पहुंचेगी ट्रेन

जौनपुर , 16 जुलाई (वार्ता) पंजाब के जालंधर (छेहरटा) से वाराणसी कैंट के बीच चलने वाली नई संत रविदास एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14682/14681) का जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आधिकारिक ठहराव तय हो गया है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद इस संबंध में समय-सारणी भी जारी कर दी गई है।
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस नई ट्रेन सेवा का भव्य उद्घाटन 17 जुलाई को किया जाएगा। उद्घाटन के बाद यह ट्रेन अपने नियमित सफर पर रवाना होगी। 18 जुलाई को दोपहर ठीक 11:01 बजे यह ट्रेन पहली बार जौनपुर सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगी। स्टेशन पर ट्रेन के पहले आगमन को लेकर स्थानीय रेल अधिकारियों और यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और इसके स्वागत की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। इस ट्रेन के शुरू होने और जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव मिलने से जिले के लोगों को दो बड़े फायदे होंगे, जौनपुर से बड़ी संख्या में लोग व्यापार, नौकरी और मजदूरी के सिलसिले में पंजाब (जालंधर, लुधियाना, अमृतसर) आते-जाते हैं। अब उन्हें सीधे ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। जौनपुर से वाराणसी कैंट जाने वाले दैनिक यात्रियों, छात्रों और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक बेहतरीन और आरामदायक विकल्प साबित होगी।
संत रविदास एक्सप्रेस पंजाब के अमृतसर के पास छेहरटा स्टेशन से खुलकर जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर होते हुए जौनपुर सिटी पहुंचेगी। जौनपुर सिटी पर 2 मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन वाराणसी कैंट के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में भी इसी रूट से यह ट्रेन संचालित होगी। इस नए स्टॉपेज को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है, क्योंकि लंबे समय से इस रूट पर एक सीधी और त्वरित ट्रेन की मांग की जा रही थी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..

कौशांबी में भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, महिला की मौत

18 Aug 2026 | 12:12 PM

कौशांबी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में मंगलवार तड़के भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई।.

see more..

नई पीढ़ी से दूर होती आल्हा की वीर गाथा, विलुप्ति की कगार पर बुंदेलखंड की लोकगायन परंपरा

18 Aug 2026 | 12:11 PM

जालौन, 18 अगस्त (वार्ता) बुंदेलखंड की धरती पर कभी रात-रात भर गूंजने वाला आल्हा गायन अब धीरे-धीरे अतीत की बात बनता जा रहा है। एक समूह में बैठकर आल्हा गायन का आनंद लेने वालों के लिए इसकी अनुभूति को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। वीर रस से परिपूर्ण इस लोकगायन में शौर्य, पराक्रम और उत्साह की ऐसी अनुभूति होती है कि श्रोता स्वयं को गाथा का हिस्सा महसूस करने लगता है लेकिन आधुनिक मनोरंजन के साधनों और बदलती जीवनशैली के बीच नई पीढ़ी का इस पारंपरिक विधा से मोहभंग होता दिखाई दे रहा है। .

see more..

भाजपा ने विनोद तावड़े को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रभारी

18 Aug 2026 | 12:08 PM

लखनऊ/नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एक दिन पहले ही नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था।.

see more..

मूसलाधार बारिश से प्रयागराज में जलभराव, करेली में नाव से निकाले गए लोग, जार्जटाउन थाना तीसरी बार जलमग्न

18 Aug 2026 | 11:06 AM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जबकि करेली क्षेत्र की गड्ढा कॉलोनी में ससुर खदेरी नदी के उफान और लगातार बारिश के कारण घरों में पांच से छह फीट तक पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ा। .

see more..