Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:36 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शर्मा ने अधिकारियों को दिये बिजली और नगर विकास की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनसुनवाई में बिजली और नगर विकास विभाग से जुड़ी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने बिजली बिल संशोधन, नए विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफार्मर स्थापना, पेयजल, सीवर, सफाई और अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, जवाबदेही और गुणवत्ता के साथ किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के निदेशक (वाणिज्य) ध्यान मथाई और निदेशक (तकनीकी) जी.डी. द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
मंत्री ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को बिजली संबंधी शिकायतों की मौके पर जांच कर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..

कौशांबी में भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, महिला की मौत

18 Aug 2026 | 12:12 PM

कौशांबी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में मंगलवार तड़के भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई।.

see more..

नई पीढ़ी से दूर होती आल्हा की वीर गाथा, विलुप्ति की कगार पर बुंदेलखंड की लोकगायन परंपरा

18 Aug 2026 | 12:11 PM

जालौन, 18 अगस्त (वार्ता) बुंदेलखंड की धरती पर कभी रात-रात भर गूंजने वाला आल्हा गायन अब धीरे-धीरे अतीत की बात बनता जा रहा है। एक समूह में बैठकर आल्हा गायन का आनंद लेने वालों के लिए इसकी अनुभूति को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। वीर रस से परिपूर्ण इस लोकगायन में शौर्य, पराक्रम और उत्साह की ऐसी अनुभूति होती है कि श्रोता स्वयं को गाथा का हिस्सा महसूस करने लगता है लेकिन आधुनिक मनोरंजन के साधनों और बदलती जीवनशैली के बीच नई पीढ़ी का इस पारंपरिक विधा से मोहभंग होता दिखाई दे रहा है। .

see more..

भाजपा ने विनोद तावड़े को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रभारी

18 Aug 2026 | 12:08 PM

लखनऊ/नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एक दिन पहले ही नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था।.

see more..

मूसलाधार बारिश से प्रयागराज में जलभराव, करेली में नाव से निकाले गए लोग, जार्जटाउन थाना तीसरी बार जलमग्न

18 Aug 2026 | 11:06 AM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जबकि करेली क्षेत्र की गड्ढा कॉलोनी में ससुर खदेरी नदी के उफान और लगातार बारिश के कारण घरों में पांच से छह फीट तक पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ा। .

see more..