Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:07 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


राम मंदिर : बृजभूषण

गोण्डा, 17 जुलाई (वार्ता) भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कोई संबंध नहीं है। श्री सिंह अयोध्या से सटे गोण्डा जिले के नवाबगंज क्षेत्र स्थित नंदिनी नगर महाविद्यालय परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें राम मंदिर में दान चोरी के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार बताया गया था। श्री सिंह ने कहा कि राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कोई संबंध नहीं है।
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर संतों और कृष्णभक्तों द्वारा प्रस्तावित कारसेवा के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि कोई निर्माण अवैध है तो उसे गिराया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि उनकी बात पूरे देश और सरकार तक पहुंच चुकी है। उन्होंने सलाह दी कि अब उन्हें धैर्य रखते हुए सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार करना चाहिए।
मौलाना जरजिस द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान के संबंध में श्री सिंह ने कहा कि चुनावी माहौल में कुछ लोग जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं, जिससे समाज में तनाव पैदा हो और लोगों की भावनाएं आहत हों।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

सुलतानपुर में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

07 Aug 2026 | 11:06 PM

सुलतानपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में चालक चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बाल-बाल बच गया।.

see more..

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर

07 Aug 2026 | 11:03 PM

अमेठी, 07 अगस्त (वार्ता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 67,759 लाभार्थियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है, जिसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।.

see more..

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले सियासत गर्माई, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साधा निशाना

07 Aug 2026 | 11:00 PM

प्रयागराज, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को मम्फोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा अलर्ट

07 Aug 2026 | 10:58 PM

मथुरा 7 अगस्त (वार्ता) आगामी 9 अगस्त को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त की ‘कार सेवा’ स्थगित, अब होगा यज्ञ-हवन और वैदिक अनुष्ठान

07 Aug 2026 | 10:24 PM

मथुरा, 07 अगस्त (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को प्रस्तावित ‘कार सेवा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को ललितकुंज, गोशाला नगर में आयोजित चिंतन बैठक में संत-महापुरुषों और धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। अब नौ अगस्त को कार सेवा के स्थान पर यज्ञ, हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। .

see more..