Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:27 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


18 से 23 जुलाई के बीच यूपी में झमाझम बारिश के आसार,ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ, 17 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अगले छह दिनों के दौरान मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने 18 से 23 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा तथा 19 से 22 जुलाई के दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा की ओर बढ़ते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मानसूनी ट्रफ दक्षिण की ओर खिसक रही है, जिससे उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी और वर्षा की तीव्रता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार 18 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। 19 से 21 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है।
19 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और बलरामपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर और आजमगढ़ सहित अनेक जिलों में भारी वर्षा हो सकती है जबकि 20 जुलाई को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में बहुत भारी वर्षा का खतरा बना रहेगा। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, बांदा, गोंडा, बलरामपुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अमरोहा, संभल तथा अन्य कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।
21 जुलाई को भी पश्चिमी और तराई क्षेत्र के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है। सोनभद्र, बहराइच, लखीमपुर पवर खीरी 17 जुलाई (वाता) , सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में अत्यधिक वर्षा हो सकती है, जबकि लखनऊ, कानपुर, अमरोहा, संभल, बदायूं, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, झांसी और बुंदेलखंड के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, नदियों और नालों के जलस्तर में वृद्धि, सड़क और रेल यातायात में व्यवधान, कमजोर भवनों को नुकसान तथा बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। कई स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी गई है।
किसानों के लिए जारी कृषि परामर्श में कहा गया है कि गन्ना, धान, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, तिल, मूंगफली तथा सब्जी उत्पादक खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करें। लगातार वर्षा के दौरान नाइट्रोजन उर्वरकों का प्रयोग टालने, फसलों में रोग एवं कीटों की निगरानी बढ़ाने तथा बागवानी फसलों को सहारा देने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 29 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 42 प्रतिशत तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि आगामी दिनों में सक्रिय मानसून के कारण इस कमी में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।
प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..