Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:37 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आजमगढ़ में साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफॉश तीन गिरफतार

आजमगढ़ 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गुरुवार को देशभर में फैले एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एक कंपनी के बैंक खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रेडिंग और "डिजिटल अरेस्ट" जैसे साइबर अपराधों से ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। इस खाते से जुड़े 20 राज्यों की 73 शिकायतों में कुल 83.94 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और 3,860 रुपये नकद बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि , प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त सूचना के आधार पर ऐक्सिस बैंक के एक संदिग्ध खाते की जांच की गई। तकनीकी और तथ्यात्मक विश्लेषण में पता चला कि इस खाते के खिलाफ देश के 20 राज्यों से 73 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों में ऑनलाइन ट्रेडिंग और "डिजिटल अरेस्ट" के नाम पर लोगों से साइबर ठगी की गई थी।
जांच में सामने आया कि संबंधित बैंक खाता निशा मैनपॉवर सर्विस प्रा लि के नाम पर संचालित था। इस मामले में आनंद रॉव , सुनील निकले कंपनी के डायरेक्टर थे । इनसे पूछताछ के दौरान प्रशान्त सिंह उर्फ लकी को थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश मे आया । पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रशांत सिंह ने कमीशन के बदले कंपनी का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इसके बाद खाते का विवरण उसके सहयोगी मोनू सिंह को दिया गया और उसी खाते में साइबर अपराध से प्राप्त करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया। पहले से तय कमीशन के आधार पर सभी आरोपियों को रकम का हिस्सा मिलता था।
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच मात्र चार दिनों में इस खाते से ₹4.85 करोड़ से अधिक का लेन-देन हुआ। वहीं, दर्ज 73 साइबर शिकायतों के विश्लेषण में ₹83.94 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का संबंध इसी खाते से पाया गया।
इस मामले में थाना साइबर क्राइम में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण सफलताओं में से एक मानी जा रही है, जिसने देशव्यापी साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन पर पीके इंफ्रास्ट्रक्चर पांच वर्ष के लिए डिबार

18 Aug 2026 | 8:19 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन और भ्रामक सूचना देने के आरोप में मेसर्स पीके इंफ्रास्ट्रक्चर को आगामी पांच वर्षों के लिए सभी निविदाओं से डिबार कर दिया है। साथ ही प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि अब उसके सभी निर्माण कार्यों की तृतीय पक्ष गुणवत्ता जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) से कराई जाएगी।.

see more..

50वां इंडिया कारपेट एक्सपो अक्टूबर में भदोही में, 56 देशों से आएंगे खरीदार

18 Aug 2026 | 7:50 PM

भदोही, 18 अगस्त (वार्ता) कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो-2026 का गोल्डन जुबली संस्करण चार से सात अक्टूबर तक कारपेट एक्सपो मार्ट, कारपेट सिटी भदोही में आयोजित किया जाएगा।.

see more..

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति का प्रतीक : पंकज चौधरी

18 Aug 2026 | 7:45 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम को सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति से सुसज्जित बताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

अमेठी में ससुराल में फंदे पर मिला विवाहिता का शव

18 Aug 2026 | 7:43 PM

अमेठी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..