Saturday, Aug 8 2026 | Time 02:41 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता के प्रथम चरण का समापन

वाराणसी, 17 जुलाई (वार्ता) काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता-2026 के प्रथम चरण का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए प्रेजेंटेशन एवं डिक्लेमेशन, निबंध लेखन तथा रील मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन संसदीय क्षेत्र के सेवापुरी, आराजी लाइंस, काशी विद्यापीठ विकासखंड तथा नगर क्षेत्र के पांचों जोनों में किया गया। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन माध्यम से 26 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था।
आयोजकों के अनुसार दूसरे दिन कुल 9,868 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जबकि विभिन्न श्रेणियों में 320 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। सेवापुरी विकासखंड में 2,332 प्रतिभागियों में से 40, आराजी लाइंस में 1,986 प्रतिभागियों में से 40, काशी विद्यापीठ में 1,517 प्रतिभागियों में से 40, आदमपुर जोन में 788 प्रतिभागियों में से 40, भेलूपुर जोन में 808 प्रतिभागियों में से 40, दशाश्वमेध जोन में 646 प्रतिभागियों में से 40, कोतवाली जोन में 1,065 प्रतिभागियों में से 40 तथा वरुणापार जोन में 726 प्रतिभागियों में से 40 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिताओं के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सेवापुरी में जिला पंचायत सदस्य स्वाती सिंह, काशी विद्यापीठ में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, कोतवाली जोन में विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा दशाश्वमेध जोन में भाजपा पार्षद बिंदु सोनकर उपस्थित रहीं।
आयोजकों ने बताया कि 16 और 17 जुलाई को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के बीच जिला स्तरीय फाइनल मुकाबले 23 एवं 24 जुलाई को संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोयराजपुर में आयोजित किए जाएंगे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

सुलतानपुर में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

07 Aug 2026 | 11:06 PM

सुलतानपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में चालक चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बाल-बाल बच गया।.

see more..

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर

07 Aug 2026 | 11:03 PM

अमेठी, 07 अगस्त (वार्ता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 67,759 लाभार्थियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है, जिसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।.

see more..

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले सियासत गर्माई, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साधा निशाना

07 Aug 2026 | 11:00 PM

प्रयागराज, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को मम्फोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा अलर्ट

07 Aug 2026 | 10:58 PM

मथुरा 7 अगस्त (वार्ता) आगामी 9 अगस्त को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त की ‘कार सेवा’ स्थगित, अब होगा यज्ञ-हवन और वैदिक अनुष्ठान

07 Aug 2026 | 10:24 PM

मथुरा, 07 अगस्त (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को प्रस्तावित ‘कार सेवा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को ललितकुंज, गोशाला नगर में आयोजित चिंतन बैठक में संत-महापुरुषों और धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। अब नौ अगस्त को कार सेवा के स्थान पर यज्ञ, हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। .

see more..