Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:39 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बस्ती में पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात और हथियार बरामद

बस्ती, 17 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हर्रैया थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये के चोरी के जेवरात, नकदी, अवैध हथियार और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि हर्रैया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बभनान रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी सुजीत पासी निवासी कमलापुर, जनपद सीतापुर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुजीत पासी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ उसके चार अन्य साथी जगतू निवासी सकरम, सर्वेश चौहान निवासी बिसवां, रामजी चौरसिया निवासी कुरसंडा तथा सुधाकर निवासी सकरम, जनपद सीतापुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 32 हजार रुपये नकद, एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। घायल सुजीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी का सामान 100 से 200 किलोमीटर दूर जाकर बेच देते थे, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..