Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:34 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


देवबंद नगर में कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर), 18 जुलाई। शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच ने समाधान दिवस में पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।
पवित्र सावन माह में शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के संस्थापक /प्रदेशध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह के नेतृत्व में सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आज समाधान दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मंच सदस्यों ने मांग की कि कांवड़ यात्रा मार्ग को तुरंत गड्ढों से मुक्त कराया जाए, मंडी साईं धाम से मानकी शिव मंदिर तक प्रकाश की व्यवस्था की जाए, एसडीएम कोर्ट से सराय मालियान अंडर पास तक अतिक्रमण हटवाया जाए, कांवड मार्ग से शराब, अंडा, मीट की दुकानों को बंद कराया जाए, फ्लाईओवर पर टूटे हुए पाइपों को बदलवाया जाए ताकि बरसात का गंदा पानी कांवडियों एवं आम लोगों के ऊपर न गिरे, कांवड मार्गों पर नियमित साफ-सफाई कराई जाए, यात्रा मार्ग पर बिजली के ढीले तारों को ठीक कराया जाए तथा श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

सुलतानपुर में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

07 Aug 2026 | 11:06 PM

सुलतानपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में चालक चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बाल-बाल बच गया।.

see more..

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर

07 Aug 2026 | 11:03 PM

अमेठी, 07 अगस्त (वार्ता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 67,759 लाभार्थियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है, जिसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।.

see more..

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले सियासत गर्माई, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साधा निशाना

07 Aug 2026 | 11:00 PM

प्रयागराज, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को मम्फोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा अलर्ट

07 Aug 2026 | 10:58 PM

मथुरा 7 अगस्त (वार्ता) आगामी 9 अगस्त को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त की ‘कार सेवा’ स्थगित, अब होगा यज्ञ-हवन और वैदिक अनुष्ठान

07 Aug 2026 | 10:24 PM

मथुरा, 07 अगस्त (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को प्रस्तावित ‘कार सेवा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को ललितकुंज, गोशाला नगर में आयोजित चिंतन बैठक में संत-महापुरुषों और धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। अब नौ अगस्त को कार सेवा के स्थान पर यज्ञ, हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। .

see more..