Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:10 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने पर मंथन, केंद्रीय खेल मंत्री से मिले प्रवीण गर्ग

लखनऊ, 18 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के लखनऊ दौरे के दौरान वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने उनसे भेंट कर स्वदेशी खेलों के विकास और मान्यता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे तथा उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी उपस्थित रहे।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित युवा चिंतन शिविर के दौरान केंद्र सरकार की खेल नीति, खिलाड़ियों के विकास तथा आगामी खेल कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में देश में पारंपरिक और स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
प्रवीण गर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री को बताया कि आगामी दिसंबर माह में लखनऊ में कलारीपयट्टू राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
उन्होंने मेघालय में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेलों में कलारीपयट्टू को पुनः पदक (मेडल) स्पर्धा के रूप में शामिल किए जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इससे पहले गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कलारीपयट्टू को मेडल इवेंट का दर्जा प्राप्त था तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वर्ष 2017 से यह खेल पदक स्पर्धा के रूप में शामिल है।
प्रवीण गर्ग ने उत्तर प्रदेश स्तर पर भी ओलंपिक खेलों के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय खेलों को सरकारी मान्यता और प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिल सकें।
बैठक के दौरान उन्होंने ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) से मान्यता प्राप्त वोवीनाम मार्शल आर्ट को भारत में शीघ्र मान्यता दिए जाने का भी अनुरोध किया। इस पर उन्हें अवगत कराया गया कि केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा नए स्पोर्ट्स कोड लागू होने के बाद गठित बोर्ड इस विषय पर शीघ्र निर्णय करेगा।
प्रवीण गर्ग ने बैठक के बाद आशा व्यक्त की कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से कलारीपयट्टू, वोवीनाम सहित अन्य स्वदेशी एवं पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे खिलाड़ियों को नए अवसर उपलब्ध होंगे और भारतीय खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।
प्रदीप
वार्ता
More News

सुलतानपुर में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

07 Aug 2026 | 11:06 PM

सुलतानपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में चालक चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बाल-बाल बच गया।.

see more..

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर

07 Aug 2026 | 11:03 PM

अमेठी, 07 अगस्त (वार्ता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 67,759 लाभार्थियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है, जिसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।.

see more..

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले सियासत गर्माई, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साधा निशाना

07 Aug 2026 | 11:00 PM

प्रयागराज, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को मम्फोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा अलर्ट

07 Aug 2026 | 10:58 PM

मथुरा 7 अगस्त (वार्ता) आगामी 9 अगस्त को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त की ‘कार सेवा’ स्थगित, अब होगा यज्ञ-हवन और वैदिक अनुष्ठान

07 Aug 2026 | 10:24 PM

मथुरा, 07 अगस्त (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को प्रस्तावित ‘कार सेवा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को ललितकुंज, गोशाला नगर में आयोजित चिंतन बैठक में संत-महापुरुषों और धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। अब नौ अगस्त को कार सेवा के स्थान पर यज्ञ, हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। .

see more..