Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:35 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी का कहर, बांध और गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

कुशीनगर 18 जुलाई (वार्ता) कुशीनगर जिले में बड़ी गंडक नदी की तेज धारा से बांध व नोज पर खतरा बढ़ गया है वहीं जर्जर स्थानों पर नदी का दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से बांध के किनारे बसे ग्रामीण भयभीत हैं।
ग्रामीणों ने इसके लिए उच्चाधिकारियाें को जिम्मेदार ठहराया है। एपी बांध के किनारे बीरवट कोन्हवलिया के सामने कट एंड टू ठोकर पर शनिवार को दबाव बढ़ने सूचना पर पहुंचे अभियंताओं की टीम ने निरीक्षण किया।पानी की तेज धारा के कारण बढ़ते दबाव की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
इस संवेदनशील स्थान पर बीते वर्ष हुए बनाए गए एप्रन का 50 मीटर भाग नदी की धारा में विलीन हो चुका है। शाम 3 बजे तक 1.21 लाख क्यूसेक पानी के बढ़ने के कारण बांध और बने स्पर पर नदी का दबाव शुरू हो गया है। कट एंड टू के पास बनाया गया एप्रन पानी में डूब गया है। खनन के कारण बड़ी गंडक नदी का रुख अब सीधे बांध की ओर है। जवही दयाल के मुसहर टोली पानी से घिरती जा रही है। ततवा टोला भी पानी से घिर गया है। इन मुसीबतों के बीच अभी तक स्वीकृत परियोजना का काम पूरा नहीं हो पाया है। जिसका सीधा असर अहिरौलीदान के नोनिया टोला, कचहरी टोला और डीह टोला में दिखाई देना शुरू हो गया है।नरवाजोत पर किमी 1.700 पर पुराने स्पर के अप और डाउन साइड में स्लोप पिचिंग का कार्य भी अधर में लटका हुआ। डाकुहवा टोला भी पानी से घिर गया है।
इस संबंध बाढ एवं जल संसाधन विभाग के एसडीओ दीप रतन सिंह ने कहा कि जल स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण जर्जर स्थानों पर दबाव है। फिलहाल खतरे की कोई संभावना अभी तक नहीं है।रोहुआ नाला उफनाया, दियारा के दो जिलों के आठ गांव प्रभावित बड़ी गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच दियारा क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित रोहुआ नाला उफान पर है। नाले में तेज बहाव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। रोजमर्रा के कार्यों, खेती-किसानी और बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।रोहुआ नाला के उफनाने से कुशीनगर के बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर और मरिचहवा आदि गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है तो महराजगंज जिले के शिकारपुर, भोथहा, बसही और सोहगीबरवा के ग्रामीणों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले में पानी बढ़ने से पैदल और दोपहिया वाहन लेकर निकलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले पर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने और जलस्तर कम होने तक आवश्यक सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है।
इस संबंध कुशीनगर के एडीएम वैभव मिश्र ने कहा कि इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल संबंधित विभाग को स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

सुलतानपुर में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

07 Aug 2026 | 11:06 PM

सुलतानपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में चालक चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बाल-बाल बच गया।.

see more..

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर

07 Aug 2026 | 11:03 PM

अमेठी, 07 अगस्त (वार्ता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 67,759 लाभार्थियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है, जिसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।.

see more..

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले सियासत गर्माई, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साधा निशाना

07 Aug 2026 | 11:00 PM

प्रयागराज, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को मम्फोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा अलर्ट

07 Aug 2026 | 10:58 PM

मथुरा 7 अगस्त (वार्ता) आगामी 9 अगस्त को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त की ‘कार सेवा’ स्थगित, अब होगा यज्ञ-हवन और वैदिक अनुष्ठान

07 Aug 2026 | 10:24 PM

मथुरा, 07 अगस्त (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को प्रस्तावित ‘कार सेवा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को ललितकुंज, गोशाला नगर में आयोजित चिंतन बैठक में संत-महापुरुषों और धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। अब नौ अगस्त को कार सेवा के स्थान पर यज्ञ, हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। .

see more..