Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:21 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


नीट (यूजी)-2026 में सुदिती ग्लोबल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 14 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

मैनपुरी, 18 जुलाई (वार्ता) मैनपुरी स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी)-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का एक बार फिर परिचय दिया है। विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मेडिकल शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
विद्यालय के छात्र समीर ने 99.82 परसेंटाइल, 630 अंक तथा ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 3563 प्राप्त कर जनपद मैनपुरी में प्रथम स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि समीर इससे पहले सीबीएसई कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर भी रहे थे।
विद्यालय के अन्य सफल विद्यार्थियों में प्रतीक सिंह, जानवी सिंह, ऋषभ, कृतिका पांडेय, सुभिग्या, सोम्या, मनु सत्यार्थी, श्रीजी, कशिश सिंह, विभा पाल, आकांक्षा, अक्षय प्रताप तथा शाक्य मेहुल नरेश शामिल हैं।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, निरंतर परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कॉन्सेप्ट आधारित शिक्षण, नियमित टेस्ट सीरीज, व्यक्तिगत मेंटरिंग तथा डाउट क्लियरिंग सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यवस्थित रूप से तैयार किया जाता है।
प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन तथा प्रधानाचार्य (अकादमिक) श्रीमती सुप्रिया शर्मा ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की सुव्यवस्थित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नीट (यूजी)-2026 में सफल सभी विद्यार्थियों के सम्मान में शीघ्र ही एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि वे उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..

कौशांबी में भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, महिला की मौत

18 Aug 2026 | 12:12 PM

कौशांबी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में मंगलवार तड़के भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई।.

see more..

नई पीढ़ी से दूर होती आल्हा की वीर गाथा, विलुप्ति की कगार पर बुंदेलखंड की लोकगायन परंपरा

18 Aug 2026 | 12:11 PM

जालौन, 18 अगस्त (वार्ता) बुंदेलखंड की धरती पर कभी रात-रात भर गूंजने वाला आल्हा गायन अब धीरे-धीरे अतीत की बात बनता जा रहा है। एक समूह में बैठकर आल्हा गायन का आनंद लेने वालों के लिए इसकी अनुभूति को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। वीर रस से परिपूर्ण इस लोकगायन में शौर्य, पराक्रम और उत्साह की ऐसी अनुभूति होती है कि श्रोता स्वयं को गाथा का हिस्सा महसूस करने लगता है लेकिन आधुनिक मनोरंजन के साधनों और बदलती जीवनशैली के बीच नई पीढ़ी का इस पारंपरिक विधा से मोहभंग होता दिखाई दे रहा है। .

see more..

भाजपा ने विनोद तावड़े को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रभारी

18 Aug 2026 | 12:08 PM

लखनऊ/नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एक दिन पहले ही नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था।.

see more..

मूसलाधार बारिश से प्रयागराज में जलभराव, करेली में नाव से निकाले गए लोग, जार्जटाउन थाना तीसरी बार जलमग्न

18 Aug 2026 | 11:06 AM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जबकि करेली क्षेत्र की गड्ढा कॉलोनी में ससुर खदेरी नदी के उफान और लगातार बारिश के कारण घरों में पांच से छह फीट तक पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ा। .

see more..