Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:32 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


भूजल सप्ताह : जनपदभर में जल संरक्षण के लिए जनजागरण, श्रमदान और वृक्षारोपण अभियान

कानपुर , 18 जुलाई (वार्ता)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार भूजल सप्ताह के अंतर्गत जनपद में भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल के सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विकास खंडों की ग्राम पंचायतों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
जिले के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों को भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चिन्हित जल निकायों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए श्रमदान किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और भूजल संवर्धन के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।
अधिकारियों ने नागरिकों से वर्षा जल संचयन को अपनाने, जल के अपव्यय को रोकने तथा जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।
इसी क्रम में एस.एन. सेन बालिका महाविद्यालय में भूजल संरक्षण विषय पर जनजागरूकता गोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूगर्भ जल विभाग की हाइड्रोलॉजिस्ट अर्चना सिंह ने छात्राओं को भूजल के महत्व, लगातार गिरते भूजल स्तर, वर्षा जल संचयन, कृत्रिम भूजल पुनर्भरण तथा जल संरक्षण के वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है। यदि अभी से प्रभावी प्रयास नहीं किए गए तो भविष्य में जल संकट और गंभीर हो सकता है।
महाविद्यालय की प्रधानाचार्या सविता यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "जल ही जीवन है" और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है। उन्होंने छात्राओं से जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन विषय पर आकर्षक, रचनात्मक और संदेशपरक चित्र प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों को भूजल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प कराया गया।
इस अवसर पर भूगर्भ जल विभाग के राजकमल लोधी, अवर अभियंता गोपाल गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप
वार्ता
More News

'वंदे मातरम्' का विरोध करने वाले भारत के भी नहीं हो सकते : मनोज तिवारी

18 Aug 2026 | 1:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) भोजपुरी अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति पूरा 'वंदे मातरम्' नहीं गा सकता, वह भारत का भी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग पूरे 'वंदे मातरम्' का विरोध करते हैं, वे कभी भी भारत के नहीं हो सकते।.

see more..

गंगा नदी में युवक की मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 31 अगस्त तक साक्ष्य दे सकेंगे लोग

18 Aug 2026 | 1:43 PM

चंदौली 18 अगस्त (वार्ता) चंदौली जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत तिरगांवा पुलिया के पास 25 जुलाई को हुई युवक की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।.

see more..

फर्जी विरासत के जरिए संपत्ति हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:41 PM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कमलेश कुमार विश्वास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने और करीब 39 वर्ष से भारत में अवैध रूप से रहने की जानकारी सामने आई है।.

see more..
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

18 Aug 2026 | 12:44 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाया जाए। यदि रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड किया जाए।

see more..

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..